.

अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक ही दिन में 32 करोड़ रुपए का 61 किलो सोना बरामद, अब तक की सबसे बड़ी जब्ती | ऑनलाइन बुलेटिन

मुंबई| [महाराष्ट्र बुलेटिन] | छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम अधिकारियों ने एक दिन में सबसे ज्यादा सोना जब्त करने का रिकॉर्ड बनाया है। यहां रविवार को 2 अलग-अलग ऑपरेशन्स में 61 किलो सोना बरामद किया गया जिसकी कीमत 32 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस मामले में अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है जिनमें 5 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं।

 

कस्टम अधिकारियों ने कहा कि यह एक दिन में होने वाली सबसे बड़ी जब्ती है। पहले ऑपरेशन में तंजानिया से लौटने वाले कुछ भारतीयों के पास से 1-1 किलो की सोने की ईंटें बरामद हुईं। उसने अपने शरीर पर बेल्ट बांध रखी थी और उसमें कई पॉकेट लगी थीं। इसी में 53 किलो सोने की ईंटें छिपाकर रखी थीं।

 

मुंबई के अधिकारियों ने यूएई की बनी 53 किलो सोने की ईंटें बरामद की हैं। यह बेल्ट दोहा में एक सूडानी नागरिक ने उसे दी थी। एयरपोर्ट पर ट्रांजिट के समय चुपके से उसे यह बेल्ट दे दी गई थी। 4 लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया और कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। इस सोने की कीमत 28 करोड़ रुपये के लगभग बताई गई है।

 

इसी तरह दुबई से आने वाले 3 लोगों के पास से 8 किलो सोना बरामद किया गया जिसकी कीमत 3.88 करोड़ रुपये बरामद किया गया। इनमें 3 महिलाएं भी शामिल थीं। वे वैक्स के रूप में सोना लाए थे। इस सोने को कमर के पास छिपाया गया था। इसमें से एक महिला ऐसी भी थी जिसकी उम्र 60 साल के आसपास थी। वह व्हीलचेयर पर थी। इन तीनों को भी गिरफ्तार करके हिरासत में भेज दिया गया है।

 

ये भी पढ़ें:

देखें VIDEO: CM अशोक गहलोत से पूछा- सचिन पायलट को क्यों नहीं बनाया जा रहा मुख्यमंत्री? देखने को मिला ऐसा रिएक्शन | ऑनलाइन बुलेटिन

 


Back to top button