.

छत्तीसगढ़ में पुरानी पेंशन की घोषणा; सरकारी कर्मियों ने एकसाथ मनाई होली-दिवाली: फोड़े पटाखे, बांटी मिठाई, मंत्रालय से लेकर जिला कार्यालयों तक जश्न | ऑनलाइन बुलेटिन

रायपुर | [छत्तीसगढ़ बुलेटिन] | छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के साढ़े तीन लाख से ज्यादा शासकीय कर्मचारियों एवं अधिकारियों के लिए पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने घोषणा की है। यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की इस घोषणा से प्रदेश के सभी सरकारी सेवकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। घोषणा होते ही जश्न का दौर शुरू हो गया है। सरकारी कर्मचारी होली-दिवाली एकसाथ मना रहे हैं। मंत्रालय से लेकर जिला प्रशासन तक के अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की यह घोषणा होली और दिवाली जैसी खुशियां लेकर आई है। कर्मचारी संघों ने पटाखे फोड़े, रंग-गुलाल उठाए और मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया।

 

विधानसभा में बजट घोषणा के बाद कर्मचारी संघों ने यशस्वी सीएम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पेंशन पुरुष और न्याय पुरुष जैसे शब्दों से नवाजा जा रहा है। सीएम के बजट भाषण को सुनने रायपुर के कलेक्टोरेट परिसर में सुबह से ही लोगों की भीड़ इकट्ठा थी। बड़ी स्क्रीन पर बजट भाषणा सुनते हुए जैसे ही सीएम ने पुरानी पेंशन स्कीम फिर से शुरू करने का ऐलान किया, लोगों ने मुख्यमंत्री जिंदाबाद के नारे लगाते हुए गले मिलकर एक-दूसरे को बधाई दी। सरकारी कर्मियों में सुबह से ही पुरानी पेंशन स्कीम को लेकर कर्मियों में उत्साह था। सरकारी कर्मियों को उम्मीद थी कि यह बजट उनके लिए खास रहेगा।

लंबे समय से हो रही थी पुरानी पेंशन की मांग

 

छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के मुख्य प्रवक्ता तथा छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार झा ने कहा कि सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेश के शासकीय सेवकों की लंबे समय से की जा रही मांग को पूरा किया है। झा ने मुख्यमंत्री को प्रदेश का पेंशन पुरुष भी कहा। उन्होंने कहा कि पेंशन शासकीय सेवक की बुढापे का सहारा है और मुख्यमंत्री ने इसे लागू कर प्रदेश के सभी शासकीय सेवकों को बुढ़ापे की लाठी दे दी है। प्रदेश के शासकीय सेवकों के मान-सम्मान और स्वाभिमान की मांग को पूरा करने के लिए सभी अधिकारी-कर्मचारी सीएम का आभार व्यक्त करते हैं।

सरकारी कर्मियों के भविष्य की चिंता हुई दूर

 

छत्तीसगढ़ सर्व शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विवेक दुबे ने कहा कि सीएम की पुरानी पेंशन स्कीम बहाली की घोषणा छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मियों के लिए खुशी की सौगात लेकर आई है। अब किसी भी शासकीय कर्मचारी या उसके परिवार को भविष्य की चिंता करने की जरूरत नहीं है। इस घोषणा से शासकीय सेवकों और उनके परिजनों का भविष्य हमेशा के लिए सुरक्षित हो गया है। दुबे ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ के साढ़े तीन लाख से अधिक सरकारी सेवकों को सही मायने में न्याय मिला है। इस हिसाब से जहां सीएम ने किसानों, गरीबों, मजदूरों के लिए न्याय योजनाएं बनाई हैं।


Back to top button