First T20 Cricket Match History : टी20 क्रिकेट की कब हुई थी शुरुआत, जानें पहली बार कौन सी टीमों ने खेला था मैच?

First T20 Cricket Match History

First T20 Cricket Match History क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट यानी टी20 क्रिकेट की लोकप्रियता किसी से भी छिपी नहीं है। पिछले दो दशकों में क्रिकेट के इस फॉर्मेट ने इस खेल के चाहने वालों के दिल में एक अमिट छाप छोड़ी है। क्रिकेट के इस फॉर्मेट की लोकप्रियता से कई नए देशों ने भी इस खेल की ओर रुख किया और अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीता। इसमें USA और अफगानिस्तान जैसी टीमें शामिल हैं, जिन्होंने सफलता के नए आयाम चढ़े।

 

First T20 Cricket Match History क्रिकेट के इस फॉर्मेट में लोगों की दिलचस्पी को देखते हुए लॉस एंजिल्स ओलंपिक-2028 में भी इस खेल को जगह दी गई है। ओलंपिक में क्रिकेट के आने से जाहिर है कि इस खेल की गूंज पूरे विश्व जगत में और भी फैलेगी। इस बीच हम बात कर रहे हैं कि आखिर क्रिकेट के इस सबसे छोटे फॉर्मेट की शुरुआत कब हुई थी और पहला मैच कौन सी दो टीमों के बीच खेला गया था।

 

First T20 Cricket Match History क्रिकेट में सबसे नया और सबसे छोटा फॉर्मेट टी20 क्रिकेट का ही है। क्रिकेट के इस फॉर्मेट ने कम ही वक्त में बड़ी लोकप्रियता हासिल की और इस फॉर्मेट के वर्ल्ड कप ने क्रिकेट खेलने वाली टीमों के बीच नया घमासान छेड़ दिया। लेकिन बहुत कम लोग ही जानते हैं कि आखिर क्रिकेट के इस फॉर्मेट की शुरुआत कब और कैसे हुई थी।

न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुआ था पहला मैच

 

First T20 Cricket Match History क्रिकेट के इस फॉर्मेट यानी टी20 क्रिकेट का सबसे पहला इंटरनेशनल मैच (पुरुष) 17 फरवरी, 2005 को ऑकलैंड में खेला गया था। ये मैच न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था। उस समय की वनडे वर्ल्ड कप की चैंपियन टीम ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 214 रन का स्कोर बनाया था। इस मैच को ऑस्ट्रेलिया ने 44 रन से जीता था। मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान रिकी पोंटिंग ने 55 गेंदों पर नाबाद 98 रन बनाए थे। 2007 में पहले टी20 वर्ल्ड कप में क्रिस गेल ने शतक लगाया था, उससे पहले तक यही सर्वोच्च स्कोर भी था।

 

First T20 Cricket Match History ऑस्ट्रेलिया की ओर से दिए गए 215 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की तरफ से स्कॉट स्टाइरिस ने 39 गेंदों में से 66 रनों की शानदार पारी खेली लेकिन वो अपन टीम को जीत नहीं दिला सके। ऑस्ट्रेलिया के तेज़ गेंदबाज माइकल कास्प्रोविच ने 29 रन देकर 4 विकेट लिए और ऑस्ट्रेलिया को 44 रन से मैच में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इस मैच में रिकी पोटिंग को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

महिलाओं में पुरुषों से पहले खेला गया टी20 इंटरनेशनल मैच

 

First T20 Cricket Match History पुरुषों से पहले महिलाओं में टी20 का पहला इंटरनेशनल मैच खेला गया था। ये मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच 05 अगस्त 2004 को यूनाइटेड किंगडम के होव में खेला गया था। इस मैच में न्यूजीलैड की टीम ने जीत हासिल की थी।

टी20 क्रिकेट अब 100 से ज्यादा देश खेलते हैं

 

First T20 Cricket Match History मौजूदा समय में इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट मैच खेलने वाले देशों की संख्या 100 से अधिक है। जबकि वनडे इंटरनेशनल मैच 16 और टेस्ट क्रिकेट 12 देश ही खेलते हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने कहा है कि वह खेल को विश्व स्तर पर ले जाने के लिए T20 को सबसे उपयुक्त प्रारूप के रूप में देखता है।

 

? सोशल मीडिया

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

 

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld

ONLINE bulletin dot ।n में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

? अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।


Back to top button