MPESB में पर्यवेक्षक के 600+ पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि आज, जल्दी भरें फॉर्म; सैलरी 80 हजार तक

भोपाल

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) आज यानी 23 जनवरी को पर्यवेक्षक भर्ती 2024 (Paryavekshak Recruitment Test 2024) के लिए आवेदन प्रक्रिया बंद कर देगा। इस भर्ती के अंतर्गत कुल 660 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (esb.mp.gov.in) पर जाकर तुरंत आवेदन कर सकते हैं।
28 जनवरी तक मिलेगा संशोधन का मौका

पर्यवेक्षक भर्ती में आवेदन पत्र में संशोधन के लिए अंतिम तिथि 28 जनवरी निर्धारित है। चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से होगा। परीक्षा का आयोजन 28 फरवरी 2025 से किया जाएगा। इस भर्ती के अंतर्गत पांच अलग-अलग पद कोड के तहत रिक्तियों को विभाजित किया गया है। इनमें महिला आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और पुरुषों दोनों के लिए अवसर हैं।


Back to top button