दूल्हा समेत 9 लोग गिरफ्तार; निकाह की दावत में गोमांस परोसने की हो रही थी तैयारी, एक क्विंटल मटन बरामद | ऑनलाइन बुलेटिन
लखनऊ | [उत्तर प्रदेश बुलेटिन] | निकाह की दावत में गोमांस परोसने की तैयारी चल रही थी। जब इसकी भनक पुलिस को लगी तो उसने दूल्हा समेत 9 लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस ने मौके से एक क्विंटल से अधिक गोमांस बरामद किया। मामला सहारनपुर के गागलहेड़ी थाना क्षेत्र का है।
शनिवार को सीओ सदर नीरज सिंह ने बताया कि नन्हेडा गली में एक घर में गोकशी की सूचना प्राप्त हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने घर में छापेमारी की।
पुलिस ने गोकशी करते हुए अभियुक्त नूर मोहम्मद, जान मोहम्मद, इजहार, साजिद, चांद, सुहेल, तवरेज, वकार और नफीस को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि एक अभियुक्त इमान उर्फ पहाड़ी मौके से भागने मे कामयाब हो गया।
पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने पुलिस ने बताया कि चांद का निकाह होने वाला है। दावत के लिए प्रतिबंधित पशु का मीट आया हुआ आया था। रिश्तेदारों की दावत के लिए गोमांस की मांग थी इसलिए गोकशी किया जा रहा था।
गोमांस को घर में सुरक्षित रखा जा रहा था। पुलिस ने मौके से एक क्विंटल गोमांस, इलेक्टॉनिक तौल कांटा, एक चाकू, 3 छुरी, एक कुल्हाड़ी, एक दांव, 2 बिसौली बरामद किया।
ये भी पढ़ें: