अब नौकरी जाने पर भी EMI की नो टेंशन, जान ले ये काम की खबर, सारी परेशानी होगी दूर… EMI Protect Plan
ToP News : EMI Protect Plan :
ToP News : EMI Protect Plan : नई दिल्ली | [बिजनेस बुलेटिन] | ऑनलाइन बुलेटिन : आज हम आपको इसी समस्या का समाधान बताने जा रहे हैं. ऐसे समय में जब नौकरियों पर संकट छाया हुआ है तो आपके पास कुछ समय के लिए अपना कर्ज चुकाने का विकल्प जरूर होना चाहिए. ऐसी मुसीबत में जॉब लॉस इंश्योरेंस (Job Loss Insurance) काफी काम आता है. आजकल तमाम इंश्योरेंस कंपनियां, बैंक और एनबीएफसी आपकी सैलरी और जॉब का इंश्योरेंस करते हैं. (EMI Protect Plan)
EMI Protect Plan : आजकल आईटी सेक्टर हो या फिनटेक, हर तरफ नौकरियों का संकट चल रहा है. बड़ी-बड़ी दिग्गज कंपनियां भी हजारों की संख्या में छंटनी कर रही हैं. इनमें से बहुत से कर्मचारियों ने होम या ऑटो लोन भी ले रखे हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि छंटनी के इस दौर में अगर किसी के साथ ऐसा संकट आ जाए तो उसकी ईएमआई का क्या होगा. बिना नौकरी के आखिर कैसे अपना कर्ज चुकाएगा और अगली नौकरी मिलने तक ईएमआई की व्यवस्था कहां से करेगा.

जॉब लॉस इंश्योरेंस क्या होता है
EMI Protect Plan : यह लाइफ इंश्योरेंस का ही एड-ऑन फीचर होता है, जो क्रेडिट प्रोटेक्शन लाइफ इंश्योरेंस के रूप में मिलता है. कुछ बीमा कंपनियां इसे जीवन बीमा के साथ बेचती हैं, तो कुछ अलग से भी देती हैं. इसके जरिये नौकरी जाने की स्थिति में क्रेडिट कार्ड का बिल, होम या ऑटो लोन की ईएमआई चुकाई जा सकती है. ऐसा नहीं है कि हर कोई यह इंश्योरेंस खरीद सकता है और ज्यादातर कंपनियां इसे जीवन बीमा के साथ ही बेचती हैं.
यह इंश्योरेंस किसे मिलता है

EMI Protect Plan : जॉब लॉस इंश्योरेंस के लिए कंपनियां सभी को योग्य नहीं मानती हैं. ऐसे कर्मचारियों को ही यह इंश्योरेंस दिया जाता है जो फुल टाइम जॉब करते हैं. रिटायर, बेरोजगार, सेल्फ एम्पलॉयड अथवा अस्थायी नौकरी करने वालों को इस तरह का बीमा नहीं दिया जाता है. इसके अलावा बीमा कंपनियां उम्र को लेकर भी कुछ प्रतिबंध लगाती हैं.
कवर कितनी ईएमआई का मिलता है

EMI Protect Plan : अमूमन जॉब लॉस इंश्योरेंस आपकी 3 से 4 ईएमआई का भुगतान करने के लिए होता है. मसलन, अगर किसी को नौकरी से हाथ धोना पड़ा है तो उसे 3 से 4 महीने में नई जॉब तलाशनी होगी. तब तक के लिए कंपनियां आपकी ईएमआई का भुगतान कर देंगी. यानी जॉब लॉस इंश्योरेंस एक तरह से अस्थायी रूप से आपको ईएमआई भुगतान की सुविधा देता है.
फायदा कब तक मिलेगा और प्रीमियम कितना

EMI Protect Plan : अमूमन जॉब लॉस इंश्योरेंस का प्रीमियम आपकी मूल बीमा के प्रीमियम का 3 से 5 फीसदी होता है. मसलन, अगर आपने होम लोन लिया और साथ में जीवन बीमा भी कराया जिसका सालाना प्रीमियम 10 हजार रुपये है तो जॉब लॉस इंश्योरेंस के लिए आपको 300 से 500 रुपये प्रीमियम देने पड़ सकते हैं. सबसे खास बात ये है कि आपको होम लोन के पूरे टेन्योर तक इसका कवरेज नहीं दिया जाएगा. अमूमन पॉलिसी खरीदने के 5 साल तक ही जॉब लॉस कवरेज मिलता है. यानी इस समय तक नौकरी पर संकट आता है तो आपकी ईएमआई कंपनी भर देगी, लेकिन समय बीतने के बाद इसका कवरेज नहीं मिलेगा.
? सोशल मीडिया
फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://www.facebook.com/onlinebulletindotin
व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld
ONLINE bulletin dot। n में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.
? अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।












