अमूल कंपनी के साथ शुरू करें यह बिजनेस, कम इन्वेस्टमेंट में कर सकते हैं मोटी कमाई : Amul Business Idea
Amul Business Idea:
Amul Business Idea: नई दिल्ली | [बिजनेस आइडिया बुलेटिन] | ऑनलाइन बुलेटिन : आईए जानते हैं इसके बारे में…दूध, दही और डेयरी प्रोडक्ट की डिमांड कभी भी कम नहीं होती है। अगर आप इसे जुड़ा हुआ कोई भी बिजनेस शुरू करते हैं तो एक अच्छी इनकम जनरेट कर सकते हैं। आज हम आपको अमूल डेयरी द्वारा दी जा रही फ्रेंचाइजी बिजनेस के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, आप भी अमूल डेयरी की फ्रेंचाइजी लेकर एक स्टोर ओपन कर सकते हैं और बहुत अच्छी इनकम जनरेट कर सकते हैं। (Amul Business Idea)
कोई भी बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो उसके लिए एक अच्छा बिजनेस आइडिया हमारे पास होना चाहिए। आज हम आपके लिए एक बिजनेस आइडिया लेकर आए हैं, जिसकी मदद से आप बहुत अच्छे इनकम प्राप्त कर सकते हैं। यह बिजनेस आइडिया कभी काम नहीं होने वाला है और इसकी डिमांड भी बहुत ज्यादा है।(Amul Business Idea)
कैसे मिलती है अमूल डेयरी से फ्रेंचाइजी

अगर आप भी अमूल डेयरी से बिजनेस करने के लिए फ्रेंचाइजी लेना चाहते हैं तो आपको इसके लिए अमूल डेयरी में आवेदन करना होगा। शुरुआत में आपको लगभग ₹200000 से लेकर ₹500000 तक का इन्वेस्टमेंट करने की जरूरत पड़ सकती है।
अमूल डेयरी में आपको अमूल आउटलेट और अमूल रेलवे पार्लर दो प्रकार की फ्रेंचाइजी मिलती है। अगर आप अमूल आउटलेट ओपन करना चाहते हैं तो ₹200000 का इन्वेस्टमेंट आपको करना पड़ सकता है, वही आप रेलवे आउटलेट ओपन करना चाहते हैं तो ₹5 लाख तक का इन्वेस्टमेंट आपको करना होगा।(Amul Business Idea)
इसके साथ ही आपको फ्रेंचाइजी में ₹25000 से लेकर ₹50000 तक की नॉन रिफंडेबल सिक्योरिटी फीस भी जमा करवानी पड़ सकती है, साथ ही आपको यह बिजनेस शुरू करने के लिए लगभग 100 स्क्वायर फीट में बनी हुई दुकान या जगह की जरूरत पड़ती है।
कितना कमीशन मिलता है अमूल डेयरी में

अगर आप अमूल डेयरी ओपन करते हैं तो प्रत्येक प्रोडक्ट की बिक्री पर आपको अच्छा कमीशन मिलता है। अगर आप एक दूध का पाउच बेचते हैं तो उसे पर आपको 2.5% का कमीशन मिलता है, साथ ही अन्य प्रोडक्ट जैसे आइसक्रीम, मिल्क, दही, छाछ आदि पर आपको 10% से लेकर 20% तक का कमीशन मिलता है, जिससे आप बहुत अच्छी इनकम जनरेट कर सकते हैं।(Amul Business Idea)
लाइसेंस अमूल डेयरी के लिए

अगर आप अमूल डेयरी ओपन करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको FSSAI लाइसेंस के लिए आवेदन करना होगा, इसमें आपको एक 15 अंकों का रजिस्ट्रेशन नंबर मिल जाता है, जिसकी मदद से यह सुनिश्चित किया जाता है कि आप अपनी शॉप या स्टोर पर सभी फूड प्रोडक्ट स्टैंडर्ड क्वालिटी के रखोगे।
अमूल डेयरी के लिए कैसे करना होगा आवेदन

अगर आप भी अमूल डेयरी में बिजनेस करना चाहते हैं और उसकी फ्रेंचाइजी लेना चाहते हैं तो आपको अमूल डेयरी को retail@amul.com पर ईमेल करना होगा। इसके अलावा आप अमूल डेयरी की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करके भी फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन कर सकते हैं।(Amul Business Idea)
? सोशल मीडिया
फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://www.facebook.com/onlinebulletindotin
व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld
ONLINE bulletin dot। n में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.
? अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।












