आफताब आमीन पूनावाला ने मीट काटने वाले चाकू से किए श्रद्धा के 35 टुकड़े, इस शो को देख बनाया लिव इन पार्टनर को रास्ते से हटाने का खौफनाक प्लान | ऑनलाइन बुलेटिन

नई दिल्ली | [नेशनल बुलेटिन] | Crime News: लिव इन पार्टनर श्रद्धा वाकर का कत्ल कर 35 टुकड़े करने वाले आफताब आमीन पूनावाला ने इस कांड के लिए पूरी तैयारी की थी। वह जिस श्रद्धा वाकर से प्यार का नाटक करता था, उसका ही ऐसा खौफनाक कत्ल किया कि कोई भी पूरी कहानी सुन सिहर जाएगा। मुंबई से छतरपुर आकर रह रहे आफताब आमीन पूनावाला ने लिव इन पार्टनर श्रद्धा वाकर के शादी करने की मांग पर यह साजिश रची थी।
यही नहीं श्रद्धा वाकर को मार कर शव छिपाने के लिए बाकायदा एक 300 लीटर की क्षमता वाला फ्रिज खरीद लाया था। शव के टुकड़े करने से होने वाली सड़न से बदबू न फैले इसके लिए अगरबत्ती जलाया करता था। यही नहीं आफताब आमीन पूनावाला ने इस जघन्य कांड की सीख अमेरिकी क्राइम शो ‘Dexter’ से सीख ली थी।
आफताब अमीन पूनावाला को पुलिस ने शनिवार को अरेस्ट किया है। अब उसे 5 दिन की हिरासत में भेजा गया है। 26 साल की श्रद्धा वालकर ने पैरेंट्स के खिलाफ जाकर आफताब अमीन पूनावाला से रिलेशन जारी रखा था। इसके चलते उसकी पैरेंट्स से बात नहीं होती थी और दोनों मुंबई से दिल्ली चले आए थे। फूड ब्लॉगर रहे आफताब अमीन पूनावाला से श्रद्धा की एक कॉल सेंटर में नौकरी के दौरान दोस्ती हुई थी।
दिल्ली आकर भी श्रद्धा वाकर अकसर सोशल मीडिया पर अपडेट करती थी, जिससे परिजनों को उसकी खबर मिलती रहती थी। लेकिन 5 महीने से जब बेटी का कोई अपडेट नहीं मिला तो उसके पिता दिल्ली आए और पुलिस से संपर्क किया।
किया उस माशूका का कत्ल
पुलिस की जांच में जो खुलासा हुआ, उससे होश उड़ गए। आफताब अमीन पूनावाला ने अपनी माशूका श्रद्धा वाकर को 18 मई को ही मार डाला था। शव के कुल 35 टुकड़े कर फ्रिज में रख दिया था और हर दिन 2 अंगों को महरौली के जंगल में रात को 2 बजे फेंकने जाया करता था।
पुलिस की जांच में पता चला है कि उसने यह खूंखार अपराध करने की सीख अमेरिकी क्राइम शो Dexter’ से ली थी। आफताब अमीन पूनावाला ने शेफ के तौर पर ट्रेनिंग ली थी और मीट काटने वाले चाकू से माशूका के टुकड़े कर डाले।
दक्षिण दिल्ली पुलिस के इंचार्ज अंकित चौहान ने बताया कि उनके बीच कई बार शादी को लेकर बहस हुई थी। इसी विवाद के बढ़ने पर उसने श्रद्धा का चाकू गोदकर कत्ल कर दिया था।
कैसे पिता को हुई थी अनहोनी की आशंका
श्रद्धा के पिता को अनहोनी की आशंका तब हुई, जब बेटी की किसी सहेली ने बताया कि उसका फोन कई सप्ताह से स्विच ऑफ बता रहा है। रिलेशनशिप को लेकर पैरेंट्स से खफा श्रद्धा से उनकी बात नहीं हुई थी। जानकारी मिलने पर श्रद्धा के पिता दिल्ली आए और बेटी के लापता होने की खबर दर्ज कराई।
पुलिस ने जांच की तो आफताब पकड़ में आया और अब श्रद्धा के शव के कुछ टुकड़े जंगल से भी बरामद हुए हैं। जिस चाकू से आफताब अमीन पूनावाला ने उसे कत्ल किया और काट डाला, वह अब तक नहीं मिल सका है।
ये भी पढ़ें:










