.

20 साल बाद इंडिया की वर्ल्डकप में लगातार 8वीं जीत, विराट ने बर्थडे को बनाया यादगार, ये रहे जीत के हीरो, देखें मैच के HIGHLIGHTS | IND vs SA World Cup 2023

IND vs SA World Cup 2023: Online Bulletin

 

 

IND vs SA World Cup 2023 : ऑनलाइन बुलेटिन डेस्क | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन : भारत ने एकतरफा मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 243 रन से हराकर वनडे वर्ल्ड कप में लगातार आठवीं जीत दर्ज कर ली है। इसके साथ ही भारत ने पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 फिनिश भी तय कर लिया है। यानी सेमीफाइनल में भारत का सामना चौथे नंबर पर रहने वाली टीम से होगा।

 

रविवार (5 नवंबर, 2023) को दक्षिण अफ्रीका को मात देकर भारत ने अंक तालिका में अपना पहला नंबर बरकरार रखा। ये मैच इसीलिए भी इतिहास में दर्ज हो गया क्योंकि विराट कोहली ने इसमें 49वाँ शतक लगाया और सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी की। इसके बाद खुद ‘क्रिकेट के गॉड’ ने ‘किंग’ की प्रशंसा में सन्देश भेजा। स्टेडियम में भी दर्शकों ने अपने मोबाइल फोन्स की लाइट्स जला कर विराट कोहली के शतक का स्वागत किया।(IND vs SA World Cup 2023)

 

सचिन तेंदुलकर ने अपने ट्वीट में लिखा, “बहुत अच्छा खेले, विराट। पहले इस साल मुझे 49 से 50 तक पहुँचने के लिए 365 दिनों का इंतजार करना पड़ा। मुझे आशा है कि आप 49 से 50 तक अगले ही कुछ दिनों में पहुँचोगे और मेरे रिकॉर्ड को तोड़ोगे। बधाइयाँ!” बता दें कि इस साल 24 अप्रैल, 2023 को सचिन तेंदुलकर ने 50वाँ जन्मदिन मनाया है। विराट कोहली ने इस मैच में 121 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 101 रनों की पारी खेली।(IND vs SA World Cup 2023)

 

विराट कोहली के रिकॉर्ड 49वें शतक की बदौलत भारत ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी। टीम ने 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 326 रन बनाए। कोहली ने नाबाद 101 रन बनाए और सचिन तेंदुलकर के 49 वनडे शतकों के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। श्रेयस अय्यर ने 77 रन बनाए।(IND vs SA World Cup 2023)

 

 

 

जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 27.1 ओवर में 83 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए। मोहम्मद शमी को 2 और कुलदीप यादव को 2 विकेट मिले। भारत ने 20 साल बाद किसी वर्ल्ड कप में लगातार आठ मैच जीते हैं। इससे पहले टीम इंडिया ने 2003 वर्ल्ड कप में 8 मैच एक के बाद एक जीते थे।(IND vs SA World Cup 2023)

 

 

 

वनडे इतिहास में साउथ अफ्रीका की सबसे बड़ी हार

 

भारत ने साउथ अफ्रीका को 243 रन के अंतर से हराया, ये साउथ अफ्रीका की वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ी हार रही। इससे पहले 2002 में टीम को पाकिस्तान ने 182 रन से हराया था। इससे पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया की सबसे बड़ी जीत 2010 में आई थी, तब टीम को 153 रन से जीत मिली थी।

 

वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका की सबसे बड़ी हार भी इससे पहले भारत के खिलाफ ही थी। 2015 में मेलबर्न के मैदान पर टीम ने 130 रन से मुकाबला जीता था।

 

🔥 सोशल मीडिया

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

IND vs SA World Cup 2023

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld

 

ONLINE bulletin dot in में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

🔥 अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रसारित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।

 

ये खबर भी पढ़ें:

अपनी अपकमिंग मूवी ‘डंकी’ को लेकर शाहरुख खान ने दिया बड़ा अपडेट, नया पोस्टर किया जारी | New poster of ‘Dunky’

 


Back to top button