.

भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में बेमेतरा जिला से अंजू बघेल हुए शामिल | ऑनलाइन बुलेटिन

रायपुर | (छत्तीसगढ़ बुलेटिन) | भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर रायपुर में आयोजीत भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई।

 

बैठक में नवागढ़ से भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख व जिला पंचायत सभापति बेमेतरा अंजू बघेल शामिल हुए जिसमें संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा सहित आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गई।

 

बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय, प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सवन्नी, भाजयुमो छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी आलोक डांगस, सह-प्रभारी दीपज्योति मुंड, प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव, भाजपा प्रदेश मंत्री व पूर्व कलेक्टर ओपी चौधरी, राष्ट्रीय कार्यसमिति गुंजन प्रजापति एवं आई.टी. एवं सोशल मीडिया के प्रदेश प्रभारी दीपक म्हस्केय व भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने उद्बोधन व सभी पदाधिकारियों को मार्गदर्शन दिया कार्यक्रम का अध्यक्षता भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू के द्वारा किया गया सफलतापूर्वक बैठक रखा।

 

बैठक में बेमेतरा जिला से अंजू बघेल, अनुराग चौबे, निशा चौबे, परमेश्वर वर्मा व मुंगेली भाजयुमो के जिलाध्यक्ष तरुण खांडेकर, बलौदाबाजार-भाटापारा जिलाध्यक्ष सुनील यदु,व प्रदेश के सभी पदाधिकारीगण, कार्यसमिति सदस्यगण व जिलाध्यक्षगण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

 

 

©नवागढ़ मारो से धर्मेंद्र गायकवाड़ की रपट

Covid 19 Update India- कोरोना वायरस फिर से फैला! इन 5 राज्यों में बढ़े केस, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन
READ

Back to top button