Asian Hockey Championship : फाइनल में पाक खिलाड़ियों ने लहराया तिरंगा, ओलंपियाड का VIDEO वायरल
Asian Hockey Championship
Asian Hockey Championship का फाइनल मैच भारत और चीन के बीच खेला जा रहा था। इस मैच में भारत ने चीन को हराकर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया था। इस दौरान दर्शक दीर्घा में बैठे पाकिस्तानी खिलाड़ी चीन का झंडा लहराते हुए नजर आए थे, जिसके बाद उसकी खूब खिल्लियां उड़ी थी। अब शतरंज ओलंपियाड में एक हैरानी भरा नजारा देखने को मिला है, जब पाकिस्तानी खिलाड़ी तिरंगा लहराते हुए नजर आए।
Asian Hockey Championship एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय हॉकी टीम चीन के खिलाफ खिताबी मुकाबला खेल रही थी। इस मैच में पाकिस्तान की हॉकी टीम दर्शक दीर्घा में चीन का समर्थन करती हुई नजर आई थी। भारत के विरोध में उन पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने चीन का झंडा भी हाथ में थाम रखा था। हालांकि, पाकिस्तान की टीम को सेमीफाइनल मैच में चीन ने हराकर ही उसका खिताब जीतने का सपना चकनाचूर किया था। पाकिस्तान के खिलाड़ियों की इस हरकत की खूब आलोचना भी हुई थी। सोशल मीडिया पर भारतीय फैंस ने पाकिस्तानी टीम की मंशा पर जमकर आलोचना की थी और पाकिस्तानी टीम का मजाक उड़ाया था। हालांकि, शतरंज ओलंपियाड से एक दिलचस्प तस्वीर सामने आई है।
तिरंगा झंडे के साथ नजर आए पाक खिलाड़ी
Asian Hockey Championship शतरंज ओलंपियाड में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय टीम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में टीम इंडिया के साथ पाकिस्तानी खिलाड़ी भी नजर आ रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि इन पाकिस्तानी खिलाड़ियों के हाथ में भारतीय झंडा था। यह अपने आप में बड़ी बात है। भारतीय झंडे को पकड़ने वाले इन पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ उनके देश में कैसा व्यवहार होगा, इसका तो कुछ पता नहीं, लेकिन भारतीय फैंस इसका स्वागत कर रहे हैं और इन खिलाड़ियों की सोशल मीडिया पर सराहना कर रहे हैं। यहां देखिए वीडियो –

Pakistani Chess Team with the Champions of Chess Olympiad 2024 – Team India!#chess #chessbaseindia #ChessOlympiad2024 #india pic.twitter.com/LHEveDvEOt
— ChessBase India (@ChessbaseIndia) September 26, 2024
Asian Hockey Championship इसके पहले पेरिस ओलंपिक में भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा ने पाकिस्तान के एथलीट अरशद नदीम को सपोर्ट किया था। अरशद नदीम ने पेरिस ओलंपिक में नीरज चोपड़ा से मिली मदद की वजह से ही गोल्ड मेडल जीता था, जबकि नीरज चोपड़ा को सिल्वर पदक मिला था।
इंडिया टीम ने जीता था दोहरा खिताब
Asian Hockey Championship भारत ने 45वें इंटरनेशनल शतरंज ओलंपियाड में दोहरा खिताब जीता था। भारत ने महिला और पुरुष दोनों ही वर्ग में ये खिताब अपने नाम किया था। बुडापेस्ट में गुकेश डोमराजू (गुकेश डी), रमेशबाबू प्रज्ञानंद और अर्जुन एरिगैसी ने स्वर्ण जीता था। जबकि हरिका द्रोणावल्ली, वैशाली रमेशबाबू, दिव्या देशमुख, वंतिका अग्रवाल और तानिया सचदेव ने महिलाओं के इवेंट में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था।
? सोशल मीडिया
फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://www.facebook.com/onlinebulletindotin
व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld
ONLINE bulletin dot ।n में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.
? अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।






