.

SBI के ग्राहक ध्यान दें! PAN अपडेट किए बिना क्या बंद हो जाएगा YONO अकाउंटb| SBI Alert to Customers

नई दिल्ली | [नेशनल बुलेटिन] | If you have a State Bank of India account, then you must know an important information from the bank. Actually, a post is going viral on social media,

 

ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन : अगर आपके पास भारतीय स्टेट बैंक का खाता है तो बैंक की ओर से एक जरूरी सूचना आपको जरूर पता होनी चाहिए। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है,

 

जिसमें एक मैसेज के तहत ये दावा किया जा रहा है कि अगर ग्राहक ने अपना PAN नंबर नहीं अपडेट किया तो SBI YONO खाता बंद हो (SBI Alert to Customers) जाएगा।

 

अगर आपके पास भी ऐसा कोई मैसेज आया है तो ये खबर जरूर पढ़ लेनी चाहिए। बैंक ने इस तरह के पोस्ट को खारिज करते हुए कहा कि बैंक इस तरह के मैसेज किसी भी ग्राहक को नहीं भेजता।

 

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट या मैसेज वायरल हो रहा है, जिसके तहत इस बात का दावा किया जा रहा है कि SBI अकाउंट होल्डर्स ने अगर अपने YONO खाते में पैन नंबर को अपडेट नहीं किया है तो YONO खाते को बंद कर दिया (SBI Alert to Customers) जाएगा। ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

 

इसी के साथ एक लिंक भी शेयर किया जा रहा है। पोस्ट में कहा जा रहा है कि लिंक पर क्लिक करते ही कुछ ही समय में अपने पैन कार्ड को अपडेट कर सकते हैं।

 

अगर आपके पास भी इस तरह के कोई मैसेज आ रहे हैं तो यहां पहले इस वायरल मैसेज की सच्चाई जान लेनी जरूरी है।

 

क्या है वायरस मैसेज की सच्चाई?

 

सरकारी फैक्ट चेक संस्था PIB Fact Check ने इस वायरल मैसेज का जांच पड़ताल की। PIB Fact Check ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस बारे में जानकारी दी कि ये एसबीआई के नाम से वायरल हो रहा है ये मैसेज पूरी तरह से फर्जी (SBI Alert to Customers) है।

 

पोस्ट में बताया गया कि SBI कभी भी अपने ग्राहकों को मैसेज के जरिए योनो अकाउंट (YONO Account) को अपडेट करने के लिए लिंक नहीं भेजता है। अगर आपको इस तरह का कोई भी लिंक मिलता है तो इस पर क्लिक ना करें। ऐसा करने से आप साइबर फ्रॉड का शिकार हो सकते हैं।

 

 

? सोशल मीडिया

 

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

SBI Alert to Customers

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld

 

ONLINE bulletin dot in में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

? अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।

 

ये खबर भी पढ़ें:

बिलासपुर छत्तीसगढ़ जॉब 132 पदों पर सीधी भर्ती | Bilaspur Job Alert 2023


Back to top button