.

त्योहारों के मौसम में है छुट्टी की भरमार, नवंबर में बैंकों में इतने दिन रहेगा अवकाश, यहां देखें होलीडे लिस्ट | Bank Holidays List in November 2023

Bank Holidays List in November 2023: Online Bulletin Dot In

 

Bank Holidays List in November 2023: ऑनलाइन बुलेटिन डेस्क | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन : अक्टूबर का महीना अपने अंतिम दौर में चल रहा है. नवंबर माह की जल्द ही शुरुआत होने वाली है. त्‍योहारी सीजन पूरे देश में चल रहा है. अक्टूबर के बाद नवंबर में दिवाली, भैयादूज और छठ जैसे बड़े त्‍योहार के चलते स्कूल, कॉलेज और बैंको में छुट्टी दी जा रही है. नवंबर में बैंक लगभग 15 दिन तक बंद (Bank Holidays ) रहेंगे. बैंक जाने से पहले एक बार बैंक की छुट्टियों की लिस्ट में नजर जरूर डाल ले. (Bank Holidays List in November 2023)

 

RBI की छुट्टियों की लिस्ट जारी हो गई है. नवंबर में 15 दिन बैंक बंद नहीं रहेंगे. पूरे देश में किस किस दिन बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी.

 

List of Holidays For November 2023

 

1 नवंबर- कन्नड़ राज्योत्सव/कुट/करवा चौथ : बेंगलुरु, इंफाल और शिमला में बैंक बंद रहेंगे.

 

5 नवंबर- रविवार की छुट्टी

 

10 नवंबर – गोवर्धन पूजा/लक्ष्मी पूजा/दीपावली/दिवाली : कारण शिलांग में बैंक बंद रहेंगे.

 

11 नवंबर- दूसरा शनिवार होने के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे. (Bank Holidays List in November 2023)

 

12 नवंबर- रविवार का अवकाश.

 

13 नवंबर – गोवर्धन पूजा/लक्ष्मी पूजा/दीपावली/दिवाली : अगरतला, देहरादून, गंगटोक, इंफाल, जयपुर, कानपुर, लखनऊ में बैंक बंद रहेंगे.

 

14 नवंबर – दिवाली (बलि प्रतिपदा)/विक्रम संवत नया साल/ लक्ष्मी पूजा : अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, गंगटोक, मुंबई, नागपुर में बैंकों में अवकाश रहेगा.

 

15 नवंबर- भाई दूज/चित्रगुप्त जयंती/लक्ष्मी पूजा/ निंगाल चक्कूबा/भ्रातृ द्वितीया : गंगटोक, इंफाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ और शिमला में बैंकों में कामकाज नहीं होगा. (Bank Holidays List in November 2023)

 

19 नवंबर- रविवार की छुट्टी.

 

20 नवंबर- छठ के कारण पटना और रांची में बैंक बंद रहेंगे.

 

23 नवंबर- सेंग कुट स्नेम/इगास बग्वाल : देहरादून और शिलांग में बैंक बंद रहेंगे.

 

25 नवंबर- चौथा शनिवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.

 

26 नवंबर- रविवार

 

27 नवंबर- गुरु नानक जयंती/ कार्तिक पूर्णिमा : अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, इंफाल, कोच्चि, पणजी, पटना, त्रिवेंद्रम और शिलांग को छोड़कर पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.

 

30 नवंबर- कनकदास जयंती : बेंगलुरु में बैंक बंद रहेंगे. (Bank Holidays List in November 2023)

 

🔥 सोशल मीडिया

 

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

Bank Holidays List in November 2023

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld

 

ONLINE bulletin dot in में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

🔥 अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रसारित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।

 

ये खबर भी पढ़ें:

दिवाली से पहले कर्मचारियों को बड़ी सौगात, 5000 कर्मचारियों को मिलेगा ‘नियमितीकरण’ का लाभ | Employees Regularization

 


Back to top button