Bhim Army chief Chandra shekhar Azad : नगीना सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद बोले- मुझे इस नाम से पुकारा जाए, पार्लियामेंट में लिखकर दिया….

Bhim Army chief Chandra shekhar Azad नई दिल्ली | [नेशनल बुलेटिन] | ऑनलाइन बुलेटिन : आजाद समाज पार्टी के नेता व नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद इन दिनों देश दुनिया में सुर्खियों पर है। वे जिस तरह से दलितों, वंचितों व महिलाओं के हक के मुद्दे सड़क से लेकर संसद पर उठा रहे हैं। इससे वे युवाओं के फैन बनकर उभर रहे हैं।

 

Bhim Army chief Chandra shekhar Azad खासकर दलितों की बात करें तो अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति समाज के लोग उनकी तुलना मान्यवर कांशीराम जी से करने लगे हैं। चंद्रशेखर आजाज में लोगों का अब भविष्य का नेता दिखाई देने लगा है। यही कारण है कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म में उनकी उपस्थित लगातार बनी हुई है। बड़ी संख्या में लोग चंद्रशेखर आजाद को सुन रहे हैं, देख रहे हैं और उन्हें फॉलो भी कर रहे हैं।

Bhim Army chief Chandra shekhar Azad लंबे समय से वंचितों की आवाज उठा रहे चंद्रशेखर आजाद दलित हीरो के रूप में उभरे हैं। वहीं जितने चर्चित वे खुद है वहीं उनका नाम भी ट्रेंड करता रहता है। वे अकेले ऐसे युवा सांसद हैं जो लोगों के दिलों पर राज तो करते ही हैं साथ ही उनका नाम भी कम सुर्खियां नहीं बटोरता है।

 

सांसद बनने के पूर्व से ही उनके विभिन्न नाम रहे हैं। कभी उन्हें चंद्रशेखर आजाद, चंद्रशेखर रावण, केवल चंद्रशेखर, एडवोकेट चंद्रशेखर आदि नामों से संबोधित किया जाता रहा है। और इन सभी नामों को अगर गूगल किया जाए तो एक ही चेहरा उभरकर सामने आता है और वे हैं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का।

यूट्यूब पर एक वीडियो इंटरव्यू है। इसमें यूट्यूबर ने नाम को लेकर नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद से @Artical 19 India के माध्यम से यूट्यूबर ने सवाल किया कि आपको देशभर में बहुत सारे नाम हो गए हैं। चंद्रशेखर आजाद, चंद्रशेखर रावण, केवल चंद्रशेखर, एडवोकेट चंद्रशेखर कैसे पुकारा जाए आपको ?

 

यूट्यूबर के इस सवाल के जवाब में नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि “मैंने पार्लियामेंट में लिखकर दिया कि मेरा नाम एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद है। उसको यहां यूज किया जाए। क्योंकि मैंने वकालत की है। मेरा नाम एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद है।”

 

यहां देखें वीडियो

? सोशल मीडिया

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld

 

ONLINE bulletin dot ।n में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

? अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।


Back to top button