.

भीम अर्मी ने हाई स्कूल सेमरा के विद्यार्थियों को प्रेक्टिकल परीक्षा में बैठने की दिलाई अनुमति, क्षेत्र में जमकर हो रही प्रशंसा | ऑनलाइन बुलेटिन

नवागढ़ | (छत्तीसगढ़ बुलेटिन) | नवागढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सेमरा, शासकीय हाई स्कूल सेमरा में विद्यार्थियों को प्रेक्टिकल परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिल रही थी। इस समस्या को लेकर विद्यार्थियों ने भीम अर्मी नवागढ़ से मुलाकात कर अपनी समस्या बताई। समस्या पर संज्ञान लेते हुए भीम अर्मी नवागढ़ की टीम विद्यार्थियों के हित और उनके भविष्य को देखते हुए आगे आई और उन्हें प्रेक्टिकल परीक्षा में बैठने की अनुमति प्रदान करवाई। भीम अर्मी के इस पुनित कार्य की क्षेत्र में जमकर प्रशंसा हो रही है।

 

बता दें कि भीम अर्मी समाजिक हितों व लोगों जुड़ी समस्याओं का तत्काल समाधान करने के लिए जाना जाता है। अपने नाम के अनुरूप कार्य करते हुए भीम रेजीमेंट की टीम शोषण के विरूद्ध आवाज बुलंद करते आई है। इसी क्रम में नवागढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सेमरा, शासकीय हाई स्कूल सेमरा में विद्यार्थियों को प्रेक्टिकल परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिल रही थी। विद्यार्थी अपने स्तर पर तमाम प्रयास कर थक चुके थे। छात्रों के समूह ने अपनी समस्या भीम अर्मी को बताई।

 

छात्रों ने भीम रेजीमेंट को बताया कि नवागढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सेमरा, शासकीय हाई स्कूल सेमरा में वे अध्ययनरत हैं। यहां उन्हें अपरिहार्य कारणों से प्रेक्टिकल परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जा रही है। विद्यार्थी हित व उनके भविष्य को देखते हुए भीम रेजीमेंट ने स्कूल प्रबंधन से कर उनकी समस्या का निराकरण करवाया। और उन्हें बिना किसी कठिनाई के प्रेक्टिकल परीक्षा में बैठने की अनुमति मिल गई।

 

 

©नवागढ़ मारो से धर्मेंद्र गायकवाड़ की रपट    


Back to top button