.

छपरौला में आयोजित की गई भीम ज्ञान चर्चा, शकुन बौद्ध, मंजू गौतम, ममता अंबेडकर रहे उपस्थित | Onlinebulletin.in

छपरौला | #Onlinebulletin.in | #Onlinebulletin | पंचकुला कालोनी छपरौला स्थित गौतम बुद्ध नगर में अखिलेश कुमार के पुत्र के जन्मदिन के उपलक्ष्य में उनके घर पर भीम ज्ञान चर्चा का आयोजन 25 नवंबर 2021 को किया गया। इसके लिए उनको बहुत बहुत साधूवाद। उनके परिवार पर सदैव बाबा साहेब डॉक्टर अम्बेडकर, तथागत बुद्ध की अनुकम्पा बनीं रहे।

भीम ज्ञान चर्चा कार्यक्रम में मुख्य वक्ताओं में श्रद्धेया शकुन बौद्ध, श्रद्धेय मंजू गौतम, श्रद्धेय ममता अंबेडकर रहीं। राष्ट्रीय सामाजिक कार्यकर्ता रमेश गौतम ने बाबासाहेब और तथागत बुद्ध के विचारों को जनमानस तक पहुंचाया। मंच संचालन श्रद्धेय ज्वाला प्रसाद ने किया।

भीम ज्ञान चर्चा की टीम को बहुत-बहुत साधुवाद अखिलेश जी द्वारा दिया गया। सभी ने बच्चे को आशीर्वाद दिया और उसके लंबे और मंगलमय जीवन की कामना की। साधू साधू साधू ….


Back to top button