बिलासपुर : चिल्हाटी अनूप नायक को एसपी ने घायल व्यक्तियों की मदद कर मानवता का परिचय देने पर किया सम्मानित | newsforum

बिलासपुर | बिलासपुर पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने मस्तूरी मुख्यालय के ग्राम पंचायत चिल्हाटी के सरपंच पुत्र अनूप नायक को सड़क दुर्घटना में लोगों की मदद कर गुड सेमेरिटन स्वरूप मानवता का परिचय देते हुए घायलों को त्वरित चिकित्सा में सहयोग कर सराहनीय कार्य किए जाने पर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह 17 फरवरी को बिलासपुर में आयोजित किया गया था।

 

सरपंच पुत्र के इस कार्य पर बिलासपुर एसपी प्रशांत अग्रवाल ने प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया है। अनूप नायक को प्रशंसा पत्र मिलने पर ग्राम एवं मित्र मंडली सहित सभी लोगों ने खूब बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी है। वहीं इस संबंध में अनूप ने लोगों से अपील भी किया कि रास्ते में जब भी असहाय व दुर्घटनाग्रस्त लोगों को देखें तो अवश्य वहां पर अपना थोड़ा सा समय देकर दुर्घटनाग्रस्त लोगों की मदद करें।

साथ ही छत्तीसगढ़ शासन के 112 या 108 जैसी सुविधा का लाभ उठाते हुए फोन कर तत्काल असहाय लोगों या दुर्घटनाग्रस्त लोगों की मदद करने को कहा है।

©मस्तूरी से राम गोपाल भार्गव की रपट      


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button