Chandra Shekar Azad : लोकसभा में दलितों पर अत्याचार के खिलाफ बोलने नहीं दिया…., मेरे सीने में आग जल रही है क्योंकि मेरे लोग मर रहे हैं…. देखें वीडियो….

Chandra Shekar Azad नगीना विधानसभा क्षेत्र से चुनकर संसद पहुंचे सांसद चंद्रशेखर आजाद ने उत्तर प्रदेश व राजस्थान की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। चंद्रशेखर आजाद ने गाजियाबाद में गोली मारकर हत्या करने, मेरठ में ढाई साल की बच्ची के साथ दरिंदगी और राजस्थान में शंकरलाल मेघवाल की तलवार से गला काटकर हत्या करने के मामले में दोनों राज्यों की सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि मेरे सीने में आग जल रही है क्योंकि मेरे लोग मर रहे हैं। उन्होंने बीजेपी सरकार को चुनौती दी कि यदि व्यवस्था ठीक न हुई तो जनता सबक सिखाएगी…

 

Chandra Shekar Azad उन्होंने कहा कि “हम पार्लियामेंट में क्या करेंगे। मैं अभी पार्लियामेंट से बाहर आया हूं। मैंने सभापति जी से कई बार कहा कि मैं अपनी बता रखना चाहता हूं। जिन लोगों ने हमें चुनकर भेजा है। सरकारी पॉलिसी का फायदा उनको तभी मिलेगा जब वे जिंदा रहेंगे। लेकिन जिंदा ही नहीं रहेंगे तो फायदा कैसे मिलेगा। उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद में राजकुमार जाटव व उनके बेटे पर सरेआम गोलियां चली। गोली सर को चीर कर निकल गई। मौके पर मौत हो गई। पुलिस FIR लिखने के बजाए समझौते का दबाव बना रही है। रात बड़ी मुश्किल से धरना देकर हमारे लोगों ने गुजारी।

मेरठ में ढाई साल की बच्ची से दरिंदगी

 

Chandra Shekar Azad मेरठ में ढाई साल की बच्ची को नोच दिया गया है। बच्ची का परिवार रोता फिर रहा है। कोई सुन नहीं रहा है। परिवार खुद एविडेंस इकट्ठा कर रहा है। खून से सनी हुई जगह और वो गड्ढे जगह और वो गड्ढे जहां उसको दबाने का इंतजाम था।

 

राजस्थान में शंकरलाल की गला काटकर हत्या

 

राजस्थान में कल जो हुआ वह डरावना है। शंकरलाल मेघवाल की तलवार से गला काटकर हत्या। ये हमने कभी टीवी पर देखा था। कभी राजतंत्र में होता था आज जो सरेआम हो रहा है। उसके पिता को भी घायल कर दिया गया है।

पार्लियामेंट बोलने नहीं देगी तो हम सड़कों पर बोलेंगे

हम क्या करेंगे पार्लियामेंट में अगर अपनों की आवाज नहीं उठा सकेंगे। अगर पार्लियामेंट हमें बोलने का मौका नहीं देगी तो हम सड़कों पर बोलेंगे। लेकिन सच ये है कि उत्तर प्रदेश व राजस्थाना की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। और वहां बैठे मुख्यमंत्री इतने खोए हुए हैं कि उनको जनता का दुख दर्द नहीं दिख रहा है। कोई सुनने वाला नहीं है।

 

पार्लियामेंट में कोई सुनने वाला नहीं है

क्या कहें किस्से कहें पार्लियामेंट में कोई सुनने वाला नहीं है। क्या करेंगे पार्लियामेंट में अगर हम दलितों के दमन की आवाज नहीं उठा सकेंगे। यही कारण है कि 2024 में उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार को जनता ने सबक सिखाया। और आने वाले में और सबक सिखाया जाएगा अगर कानून व्यवस्था अच्छी नहीं होगी, बहन-बेटियों की रक्षा नहीं होगी, दलितों पर जो जुर्म हो रहा है वह बंद नहीं होगा तो इससे भी बुरे परीणाम होंगे। और अंदर बैठे लोग ये ना समझे की हमारी संख्या नहीं बढ़ेगी।

आने वाले कल में हमारी संख्या और बढ़ेगी

 

आने वाले कल में हमारी संख्या भी बढ़ेगी और संख्या के आधार पर बोलेने का मौका मिलेगा तो संख्या के आधार पर बोलेंगे। मेरे सीने में आग लगी है। क्योंकि मेरे लोगों को मारा जा रहा है। मैं क्या करूं यहां। कोई सुनने वाला नहीं है। ना कोई यहां सुनने वाला है ना कोई बाहर सुनने वाला है। ये गुंडागर्दी की सरकार निश्चित है…. आगे वीडियो में देखें चंद्रशेखर आजाद ने और क्या कहा…”

 

देखें वीडियो

(वीडियो स्त्रोत-livehindustan)


Back to top button