.

वीआईपी ड्यूटी में जा रहे पुलिस जवानों की बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 10 महिला पुलिसकर्मी समेत 20 घायल, सीएम भूपेश का दौरा भी स्थगित | ऑनलाइन बुलेटिन

बिलासपुर | (छत्तीसगढ़ बुलेटिन) | छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में वीआईपी सुरक्षा ड्यूटी में जा रहे पुलिस कर्मियों के वाहन को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे 20 से ज्यादा जवान घायल हुए हैं। इसमें 10 महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। इधर मौसम खराब होने के कारण मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जांजगीर-चांपा जिले का प्रस्तावित दौरा स्थगित कर दिया है।

 

घटना की सूचना मिलने के बाद सीएम भूपेश बघेल ने घायलों के हालचाल जाना और बिलासपुर आईजी रतनलाल डांगी से जानकारी ली। हादसा शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में हुआ है। घायल जवानों को उपचार के लिए बिर्रा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

 

मिली जानकारी के मुताबिक जांजगीर-चांपा जिले के दो गावों मालखरौदा व मोहतरा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कार्यक्रम प्रस्तावित था। सीएम की सुरक्षा को देखते हुए बिलासपुर से 45 जवानों को लेकर बस जांजगीर-चांपा जा रही थी। इसी दौरान कनसदा गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। हादसे में 20 से ज्यादा जवानों को चोटें आई है, जिसमें 10 महिला कांस्टेबल भी शामिल हैं।

 

घायल जवानों को शिवरीनारायण पुलिस थाना व ग्रामीणों को मदद से हॉस्पिटल में भर्ती गया। प्राथमिक उपचार के बाद कुछ जवानों को छुट्टी दे दी गई। वहीं कुछ जवानों को बिलासपुर रेफर किया गया है।

 

घटना के बाद पुलिस ने ट्रक चालक जय प्रकाश सिंह (45) को हिरासत में ले लिया है। हादसे की वजह चालक को झपकी आना बताया जा रहा है। चालक ट्रक को संभाल नहीं पाया और बस से आकर भिड़ गया। दोनों वाहनों की स्पीड कम थी, जिससे जवानों को सिर्फ चोटें आई है। ट्रक के चालक को भी चोटें आई है, जिसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

 

इधर सीएम भूपेश बघेल ने घटना की खबर मिले ही घायलों के संबंध में बिलासपुर आईजी को फोन कर हाल जाना और जवानों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं। सीएम ने मौसम खराब होने कारण जांजगीर-चांपा जिले का प्रस्तावित दौरा स्थगित कर दिया है।


Back to top button