.

CG News: दो बहनों से पिता और चाचा ने कई बार किया रेप, पीड़िता ने बताई भयानक कहानी; केस दर्ज | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन

दुर्ग | [धर्मेंद्र गायकवाड़] | CG News: छत्तीसगढ़ में दो बहनों के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि इन बहनों का यौन उत्पीड़न किसी और ने नहीं बल्कि उनके पिता और चाचा ने किया है। मामला छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले का है।

 

छावनी चीफ सुपरिटेन्डेंट ऑफ पुलिस प्रभात कुमार ने कहा कि पुलिस ने इस मामले में शनिवार को दो आरोपियों को भिलाई शहर से गिरफ्तार कर लिया है। हाल ही में रायपुर में ऑपरेशन मुस्कान के तहत 20 साल की इन दोनों बहनों का रेस्क्यू किया गया है।

 

इनके पिता ने पुलिस के पास गुमशुदा की शिकायत दर्ज करवाते हुए कहा था कि करीब दोनों 6 साल पहले घर छोड़ कर भाग गई थीं।

 

पीड़िताओं के बाद उनका शोषण साल 2017 के अगस्त महीने में शुरू हुआ। उस वक्त 16 साल की बड़ी बहन के साथ उसके चाचा ने घर में गलत काम किया। उसके वक्त चाची घर पर मौजूद नहीं थीं।

 

दोनों लड़कियों की मां बीमार थीं और वो इनका पूरा ख्याल नहीं रख पाती थीं। देखभाल के लिए दोनों अक्सर अपनी चाची के घर जाती थीं।

 

आरोप है कि इस दौरान चाचा ने मौका पाकर एक बार लड़की के साथ दुष्कर्म किया और फिर लगातार उसके साथ अलग-अलग मौकों पर रेप करते रहा।

 

आरोप है कि जब लड़की ने अपने पिता को इस बात की जानकारी दी तब उन्होंने उसे डराया और फिर उन्होंने भी उसके साथ गलत काम करना शुरू कर दिया।

 

धीरे-धीरे हालात खराब होते गए। इसके बाद पिता ने पीड़िता की छोटी बहन के साथ भी दुष्कर्म करना शुरू कर दिया। उस वक्त उसकी उम्र 14 साल थी। इसके बाद दोनों ने घर से भागने का फैसला कर लिया।

 

बहरहाल अब इस मामले में पीडि़ताओं के आरोपों को देखते हुए भारतीय दंड संहिता की धारा 376 और 354 समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर दो आरोपियों को भिलाई शहर से गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

ये भी पढ़ें :

…तो कड़े फैसले से परहेज नहीं, सचिन पायलट-अशोक गहलोत को कांग्रेस का कड़ा संदेश; गद्दार शब्द पर यह बोले जयराम रमेश | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन

 

 


Back to top button