.

500 वीर महार सैनिकों को चन्द्रशेखर आजाद, विनय रतन सिंह, हिमांशु वाल्मीकि व राजकुमार जांगड़े ने भीमा कोरेगांव की भूमि पर किया नमन | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन

रायपुर | [छत्तीसगढ़ बुलेटिन] | Chandrashekhar Azad, Vinay Ratan Singh, Himanshu Valmiki and Rajkumar Jangde paid homage to 500 brave Mahar soldiers on the land of Bhima Koregaon नए साल के मौके पर भीम आर्मी के संस्थापक व एएसपी कांशीराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष, भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष के साथ भीम आर्मी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार जांगड़े के साथ भीमा कोरेगांव पहुंचे। यहां उन्होंने 500 वीर महार सैनिकों को याद कर नमन कर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान उपस्थित जनसमूह ने बहुजन मिशन को आगे बढ़ाने के लिए दृढ़संकल्प लिया।

बता दें कि नव वर्ष का पहला दिन सभी अपनी तरह से मनाते हैं लेकिन भीम आर्मी व अन्य दलित संगठन इस दिन को शौर्य दिवस के रूप में मनाता है। और यहां हर नव वर्ष पर लाखों लोग पहुंचते हैं। यही वजह है कि अपने पुरखों को नमन करने और उनकी दृढ़ इच्छा शक्ति की याद को तरोताजा करने भीम आर्मी हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भीमा कोरेगांव की भूमि पर पहुंचा और 500 वीर महार सैनिकों को याद कर उन्हें नमन किया।

 

भीमा कोरेगांव की भूमि पर भीम आर्मी के संस्थापक व एएसपी कांशीराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर आजाद जी और भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह जी एवं दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष बड़े भाई हिमांशु वाल्मीकि जी राष्ट्रीय कमेटी के साथ भीम आर्मी छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार जांगड़े जी पहुंचे 1 जनवरी शौर्य दिवस व नए साल के मौके पर भीमा कोरेगांव की क्रान्ति भूमि 28000 पेशवाओं पर विजयी प्राप्त कर 500 वीर महार सैनिकों को नमन करने और बहुजन मिशन को आगे बढ़ाने के लिए दृढ़संकल्प लिया।

 

ये खबर भी पढ़ें:

जब भी कोई सत्य के लिए प्यासा होता है, वह भारत आने के लिए उत्सुक हो उठता है, आज से 2500 वर्ष पूर्व पाइथागोरस भारत आया था, ईसा मसीह भी भारत आए थे | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन


Back to top button