.

छत्तीसगढ़ में 11 KM लंबी चुनरी चढ़ा बनाया कीर्तिमान, टूट गया मध्य प्रदेश का रिकॉर्ड chhatteesagadh mein 11 km lambee chunaree chadha banaaya keertimaan, toot gaya madhy pradesh ka rikord

बस्तर / रायपुर | [छत्तीसगढ़ बुलेटिन] | प्रदेश के यशश्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी को 11 हजार मीटर की लंबी चुनरी चढ़ाई। डेनेक्स की 300 महिलाओं ने इस चुनरी को एक सप्ताह में तैयार किया है। डेनेक्स की महिलाओं के नाम अब विश्व रिकॉर्ड में दर्ज हो गया। यह चुनरी विशेष तौर पर मां दंतेश्वरी को अर्पित करने डेनेक्स नवा गारमेंट फैक्ट्री में बनाया गया है।इससे पहले नर्मदा मैय्या को मंदसौर में 8 किलोमीटर लंबी चुनरी ओढ़ाई गई थी।

 

मंगलवार को सीएम भूपेश बघेल चुनरी अर्पित करने मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंचे। इस दौरान नगर में उत्सव सा माहौल रहा। पूरा शहर इस दृश्य को देखने उमड़ आया था। 11 किमी लंबी इस चुनरी को अर्पित करने के दौरान पूरा आसमान मां दंतेश्वरी के जयकारों से गूंज उठा।

 

सीएम ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में मावली माता और भैरव जी के दर्शन भी किये। इस दौरान मंदिर परिसर में पारंपरिक वाद्ययंत्रों की ध्वनि से पूरा वातावरण आध्यात्मिक हो गया।

 

 एक सप्ताह में तैयार की चुनरी

 

दंतेवाड़ा जिला प्रशासन की विशेष पहल पर डेनेक्स फैक्ट्री में कार्यरत 300 महिलाओं ने 11 हजार मीटर की चुनरी को तैयार किया है। इसे बनाने एक सप्ताह का समय लगा है। एक दिन पहले सोमवार को इस चुनरी को जनप्रतिनिधियों और श्रद्धालुओं ने माता के जयकारे के साथ दंतेश्वरी मंदिर से भैरमबाबा मंदिर होते हुए कतियारास तक भ्रमण कराया था।

 

चुनरी को देखने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। इस दौरान सांसद दीपक बैज, आबकारी मंत्री कवसी लखमा, विधायक देवती कर्मा सहित बड़ी संख्या में नगर के लोग उपस्थित रहे।

 

11 KM long chunari climbed in Chhattisgarh, record broke Madhya Pradesh’s record

 

Bastar / Raipur | [Chhattisgarh Bulletin] | The successful Chief Minister of the state Bhupesh Baghel climbed a long chunari of 11 thousand meters to the adorable mother Danteshwari of Bastar. 300 women from Denex have prepared this chunari in a week. The name of the women of Denex is now recorded in the world record. This chunari is specially made in Denex Nava Garment Factory to offer to Maa Danteshwari. Earlier, 8 km long chunari was covered in Mandsaur to Narmada Maiyya.

 

On Tuesday, CM Bhupesh Baghel reached Maa Danteshwari temple to offer Chunari. During this there was a festive atmosphere in the city. The whole city had gathered to see this scene. While offering this 11 km long chunari, the whole sky reverberated with the cheers of Maa Danteshwari.

 

The CM prayed for the prosperity of the state by offering prayers at the temple. The Chief Minister also visited Mavli Mata and Bhairav ​​ji in the temple premises. During this, the whole atmosphere became spiritual in the temple premises with the sound of traditional instruments.

 

 Chunri ready in a week

 

On the special initiative of Dantewada district administration, 300 women working in Denex factory have prepared 11 thousand meters of chunari. It took a week to make it. A day earlier on Monday, this chunari was taken by the public representatives and devotees with the cheers of the mother from Danteshwari temple to Katiyaras via Bhairambaba temple.

 

A crowd of people had gathered to see Chunari. During this, a large number of people of the city including MP Deepak Baij, Excise Minister Kawasi Lakhma, MLA Devti Karma were present.

 

 

©नवागढ़ मारो से धर्मेंद्र गायकवाड़ की रपट   

 

 

मंदिर तोड़कर मस्जिद बनाने के सबूत नहीं, कोर्ट में ASI की दलील mandir todakar masjid banaane ke saboot nahin, kort mein asi kee daleel

 


Back to top button