शासकीय प्राथमिक शाला दाबो में मनाया गया संविधान दिवस | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन
मुंगेली | [छत्तीसगढ़ बुलेटिन] | शासकीय प्राथमिक शाला दाबो, संकुल केंद्र-दाबो विकासखंड एवं जिला मुंगेली, छत्तीसगढ़ में 26 नवंबर 2022 को संविधान दिवस मनाया गया। विश्व रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। शाला के शिक्षकों और विद्यार्थियों के द्वारा भारतीय संविधान के प्रस्तावना का पठन किया गया।
शिक्षकों के द्वारा विद्यार्थियों को बताया गया की डॉ. अंबेडकर भारतीय संविधान के प्रारूप निर्माण समिति के अध्यक्ष थे। भारतीय संविधान को संविधान सभा में 26 नवंबर 1949 अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित किया गया है। डॉ. अंबेडकर के जीवन चरित्र के बारे में वक्तव्य प्रस्तुत किया गया।