.

दाबो के छात्र महेश नट और शिक्षक अशोक यादव हुए सम्मानित daabo ke chhaatr mahesh nat aur shikshak ashok yaadav hue sammaanit

मुंगेली | [छत्तीसगढ़ बुलेटिन] | भारत रत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर शिक्षण संस्थान छत्तीसगढ़, मुंगेली में रजत जयंती के अवसर पर 28 मई 2022 को कैरियर गाइडेंस कार्यशाला एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

संस्थान के द्वारा कक्षा 5 वीं, 8 वीं, 10 वीं और 12 वीं में 80 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाता है और उन्हें कैरियर गाइडेंस का प्रशिक्षण दिया जाता है। इस संस्थान के अध्यक्ष राजेन्द्र दिवाकर, व्यवस्थापक एच.आर.भास्कर और प्राचार्य आशा दिवाकर हैं। सम्मान समारोह में मुंगेली जिले के विद्यार्थी सम्मिलित हुए और सम्मान पत्र एवं मैडल प्राप्त किए।

इस सम्मान समारोह में शासकीय प्राथमिक शाला दाबो, संकुल केंद्र-दाबो, विकासखंड एवं जिला मुंगेली, छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थी महेश कुमार नट जो कक्षा पांचवी में 84.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने कक्षा और स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किए हैं, उनको मुख्य अतिथि छात्रावास अधीक्षक कोरबा शिवप्रसाद कौशिक द्वारा सम्मान पत्र और मैडल से सम्मानित किया गया। साथ में विद्यार्थी के प्रभारी प्रधान पाठक अशोक कुमार यादव, शिक्षक नगर मुंगेली, छत्तीसगढ़ को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए शॉल और श्रीफल से सम्मानित किया गया।

सम्मान पत्र मिलने पर विद्यार्थी के परिजनों और संकुल केंद्र दाबो के प्राचार्य गोरेलाल बंजारे, संकुल शैक्षिक समन्वयक रामेश्वर प्रसाद साहू, संतोष कुमार साहू, लेखचंद सोनवानी, देव प्रसाद पात्रे, उत्तरा डिंडोरे, दुर्गेशनंदिनी सोनवानी और अन्य शिक्षकों ने शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी।

 

 

 

Dabo’s student Mahesh Nat and teacher Ashok Yadav honored

 

Mungeli | [Chhattisgarh Bulletin] | Career Guidance Workshop and Pratibha Samman ceremony was organized on 28 May 2022 on the occasion of Silver Jubilee at Bharat Ratna Dr. Bhimrao Ambedkar Educational Institute Chhattisgarh, Mungeli.

 

Students who have scored above 80 percent in class 5th, 8th, 10th and 12th are awarded and given career guidance training by the institute. The president of this institute is Rajendra Diwakar, administrator HR Bhaskar and principal Asha Diwakar. The students of Mungeli district participated in the award ceremony and received honor cards and medals.

 

In this felicitation ceremony, talented student Mahesh Kumar Nat of Government Primary School, Dabo, Sankul Kendra-Dabo, Development Block and District Mungeli, Chhattisgarh, who secured 84.5 percent marks in class V and secured first position in his class and school, was given the Chief Guest Hostel. Awarded with honor letters and medals by Superintendent Korba Shivprasad Kaushik.  Along with the in-charge of the student, Ashok Kumar Yadav, the head reader, teacher Nagar Mungeli, Chhattisgarh was awarded shawl and shriphal for doing excellent work in the field of education.

 

On receiving the letter of honor, Gorelal Banjare, Principal of Sankul Kendra Dabo, Sankul Educational Coordinator Rameshwar Prasad Sahu, Santosh Kumar Sahu, Lekhchand Sonwani, Dev Prasad Patre, Uttara Dindore, Durgeshnandini Sonwani and other teachers gave best wishes and congratulations.

 

आपका विश्वास आप के डर से बड़ा होना चाहिए aapaka vishvaas aap ke dar se bada hona chaahie

 

 

 


Back to top button