.

जनजातीय गौरव दिवस पर शाहिद बिरसामुंडा की प्रतिमा पर मोहन भागवत ने किया माल्यार्पण, आदिवासी परंपरा के अनुरूप भारी संख्या में नर्तक दल हुए शामिल, निकली ऐतिहासिक शोभायात्रा | ऑनलाइन बुलेटिन

जशपुर | [छत्तीसगढ़ बुलेटिन] | जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर जशपुर के बिरसामुंडा चौक में स्थापित प्रतिमा पर पहुँच संघ प्रमुख मोहन भागवत ने विधि विधान से पूजा अर्चना किया जिसके बाद पुष्प से माल्यार्पण किया। तत्पश्चात भारी संख्या में उमड़ी भीड़ ने शाहिद बिरसामुंडा के नारे लगाये। इस अवसर पर आदिवासी समाज के लोग भारी संख्या में एकत्रित हुवे जिनके द्वारा परंपरा के अनुरूप ढोल मांदर की थाप पर पारंपरिक सांस्कृतिक नृत्य किया गया।

 

कार्यक्रम पश्चात उमड़े ऐतिहासिक भीड़ के साथ साथ नृतक दल भी शोभायात्रा में शामिल हुवे। यह शोभायात्रा बिरसामुंडा चौक, बस स्टैंड, महाराजा चौक होते हुवे रणजीता स्टेडियम में आयोजित सभा में तब्दील होगा।

बता दें कि दो दिवसीय जशपुर जिला प्रवास के दौरान आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत जनजातीय गौरव दिवसीय के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुवे। यहाँ उन्होंने भगवान बिरसामुंडा की प्रतिमा में आरती उतार माल्यार्पण किया। जिसके बाद भारी संख्या में उमड़ी भीड़ शोभायात्रा में तब्दील हुई।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, धर्मलाल कौशिक,भूपेंद्र सवन्नी, पवन साय, प्रबल प्रताप सिंह जुदेव, राजा रणविजय सिंह जुदेव, सांसद श्रीमती गोमती साय, कृष्ण कुमार राय, नंद कुमार साय, श्रीमती रायमुनि भगत, राजेश गुप्ता सहित भाजपा कार्यकर्ता व संघ के लोग मौजूद रहे।

 

ये भी पढ़ें:

मां | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन

 


Back to top button