.

संकुल केंद्र दाबो में नवनियुक्त प्रधान पाठकों एवं शिक्षकों को किया गया सम्मान | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन

मुंगेली | [छत्तीसगढ़ बुलेटिन] | शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दाबो में 4 नवंबर को नवनियुक्त प्रधान पाठकों एवं शिक्षकों का सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ.मानिकलाल सोनवानी, पूर्व सरपंच लालाराम साहू, पालक कालिका साहू थे। नवनियुक्त प्रधान पाठकों एवं शिक्षकों को पुष्पहार पहनाकर और कलम देकर सम्मानित किया गया। मंच संचालन प्रभारी प्रधान पाठक लेखचंद सोनवानी के द्वारा किया गया।

 

इस कार्यक्रम में संकुल प्रभारी एवं प्राचार्य गोरेलाल बंजारे, संकुल समन्वयक रामेश्वर प्रसाद साहू, व्याख्याता त्रियुगीनारायण श्रीवास, सत्यव्रत ठाकुर, संगीता घृतलहरे, रेणुका वर्मा, भारती साहू, राकेश गबेल, मनीषा कश्यप, किरण मिश्रा, प्रधान पाठक विजय कुमार जयश्री, लेखाराम साहू, देवेंद्र सिंह परिहार, देव प्रसाद पात्रे, बीना मानिकपुरी, हीरा जांगड़े, शिक्षक राधेश्याम साहू, शीला राय, सहायक शिक्षक अशोक कुमार यादव शास.प्राथ.शाला दाबो, डॉ. सरिता भारद्वाज, कुलदीप दिवाकर, कलविंद तिग्गा, मुकेश कुमार उपाध्याय, सफाई कर्मचारी ललित कुमार सोनवानी और कोशलेस दास मानिकपुरी उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन संकुल समन्वयक के द्वारा आभार प्रकट करके किया गया।

 

ये भी पढ़ें :

डॉ. अम्बेडकर बनाम गांधी जी | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन


Back to top button