.

कवि अशोक कुमार यादव अटल स्मृति सम्मान से होंगे सम्मानित | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन

बिलासपु | [छत्तीसगढ़ बुलेटिन] | विश्व हिन्दी रचनाकार मंच पंजीकृत न्यास दिल्ली के बिलासपुर इकाई के द्वारा दिनांक 25 दिसंबर 2022 को रोटरी भवन बिलासपुर, छत्तीसगढ़ में सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस मंच के संस्थापक एवं अध्यक्ष राघवेन्द्र ठाकुर है।

 

अटल जयन्ती सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ के रचनाकारों को भारत रत्न अटल सम्मान और अटल स्मृति सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इस समारोह में कवि, साहित्यकार एवं राष्ट्रीय कवि संगम इकाई के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार यादव, शिक्षक नगर जिला मुंगेली, छत्तीसगढ़ को हिन्दी काव्य रचना धर्मिता के लिए अटल स्मृति सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

 

सम्मान मिलने की खुशी में दोस्तों, परिजनों और कवियों ने शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी।

 

इसे भी पढ़ें:

हर पल तुम्हें | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन

CG News: बिलासपुर में 4 दिन से लापता युवती की सेंट्रो कार मिली लाश, भिलाई की थी रहने वाली, आरोपी गिरफ्तार| ऑनलाइन बुलेटिन
READ

Related Articles

Back to top button