.

संघ प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे छत्तीसगढ़ के जशपुर, दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा का करेंगे अनावरण | ऑनलाइन बुलेटिन

जशपुर | [अनिल बघेल] | संघ प्रमुख मोहन भागवत जशपुर पहुंच चुके है, और कल जनजातीय गौरव दिवस समारोह में शामिल होंगे साथ ही दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।कार्यक्रम के मुताबिक संघ प्रमुख आज शाम को वनवासी कल्याण आश्रम में संघ की शाखा में शामिल होंगे उसके बाद आरती होगी।

 

आरती के बाद संघ प्रमुख संघ के अधिकारियो, पदाधिकारियों और स्वयंसेवियों से मिलेंगे।जशपुर के वनवासी कल्याण आश्रम की ओर से सोमवार को जनजातीय गौरव दिवस समारोह का आयोजन किया गया है। इसमें मोहन भागवत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में मतांतरित

 

लोगों की घरवापसी कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा का अनावरण होना है। जिसमें पूरे जिले सहित प्रदेश के भाजपा के दिग्गज शामिल होंगे।

 

ये भी पढ़ें:

देखें वीडियो, छत्तीसगढ़ रावत नाच महोत्सव में जमकर चली लाठियां, एक दूसरे पे डंडे बरसाते रहे लोग, बीच बाजार पुलिस रही नदारद | ऑनलाइन बुलेटिन

 


Back to top button