.

देखें वीडियो, छत्तीसगढ़ रावत नाच महोत्सव में जमकर चली लाठियां, एक दूसरे पे डंडे बरसाते रहे लोग, बीच बाजार पुलिस रही नदारद | ऑनलाइन बुलेटिन

बिलासपुर | [अनिल बघेल] | छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में रावत नाच महोत्सव को बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। लेकिन इसी कार्यक्रम के दौरान लोग नशे में हुड़दंग करते भी नजर आते हैं। बिलासपुर के लाल बहादुर शास्त्री मैदान पर रावत नाच महोत्सव अयोजित किया गया। इस दौरान शनिचरी बाजार के वाल्मीकि चौक का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें नशे में कुछ लोग एक दूसरे पर दे दनादन लाठियां बरसाते नजर आ रहे हैं।

 

बताया जा रहा है। कि दो गुटों में रावत नाच महोत्सव के दौरान आपसे विवाद हो गया था। और दोनों गुट के कुछ लोग नशे में चूर थे। और इस दौरान आगे पीछे चलने को लेकर दोनों गुटों के बीच तू-तू मैं-मैं शुरू हो गई थी फिर क्या था नशे में चूर लोगों ने एक दूसरे पर जमकर लाठियां बरसाना शुरू कर दी।

 

 

फिर लोग इधर-उधर भागते हुए नजर आए। लेकिन दुर्गा विसर्जन के दौरान हुए विवाद की तरह इस बार भी पुलिसिया इंतजाम फुस्स साबित हुई। विवाद के दौरान कहीं भी भीड़ को संभालने के लिए पुलिस के जवान नजर नहीं आ रहे हैं।

 

ये भी पढ़ें:

राजीव गांधी हत्याकांडः रिहाई के बाद नलिनी श्रीहरन ने की प्रियंका गांधी की तारीफ, बोली- वह एक ऐंजल जैसी हैं, बताया जेल में मुलाकात का किस्सा | ऑनलाइन बुलेटिन


Back to top button