.

स्वास्थ्य मंत्री TS सिंहेदव के नाम से वॉट्सऐप पर उगाही का मैसेज, केस दर्ज svaasthy mantree ts sinhedav ke naam se votsaip par ugaahee ka maisej, kes darj

रायपुर | [छत्तीसगढ़ बुलेटिन] | राज्य स्वास्थ्य एवं वाणिज्य कर मंत्री टीएस सिंहदेव के नाम से ठगी करने का मामला सामने आया है। ठगों ने श्री सिंहदेव की तस्वीर का उपयोग कर उनके विभाग के अधिकारियों को मैसेज किया है। मामले को लेकर राज्य स्वास्थ्य एवं वाणिज्य कर मंत्री कार्यालय के अधिकारियों ने रायपुर के सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने धारा 417, 419, 420, 469 के तहत एफआईआर दर्ज किया है।

 

शिकायत में पुलिस को बताया गया है कि सोशल मीडिया वाट्सएप में मंत्री के नाम एवं उनकी तस्वीर का दुरुपयोग कर 2 फर्जी मोबाइल नंबर से मैसेज किया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों को भ्रामक संदेश भेजकर उनसे ठगी का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

 

मिली जानकारी के मुताबिक स्वास्थ्य एवं वाणिज्य कर मंत्री टीएस सिंहदेव के कार्यालय के अफसरों ने गुरुवार देर रात सिविल लाइंस थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। अफसरों ने पुलिस को बताया कि सोशल मीडिया वाट्सअप से मंत्री के नाम एवं उनकी फोटो का दुरुपयोग किया जा रहा है।

 

2 फर्जी मोबाइल नंबरों 7976620188 एवं 8369687927 से मैसेज कर विभाग के अफसरों को भ्रामक संदेश भेजकर उन्हें ठगने का प्रयास किया गया है। मोबाइल पर वाट्सअप मैसेज में अमेजन-पे गिफ्ट कार्ड के माध्यम से फर्जीवाड़ा कर रकम की ठगी करने का प्रयास किया गया है।

 

मंत्री कार्यालय को दी सूचना

 

वाणिज्य कर विभाग में पदस्थ वाणिज्यकर उपायुक्त हेमंत सिन्हा, वाणिज्यकर उपायुक्त तरुण किरण एवं राज्य कर अधिकारी नरेश हुर्रा ने जब स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव के कार्यालय को इसकी दी। तब सच्चाई सामने आई। मंत्री कार्यालय के अफसर भी हैरान रह गए। इस तरह का मैसेज वाट्सएप पर भेजकर मंत्री सिंहदेव की छवि धूमिल करने का षड़यंत्र ठगों द्वारा रचा गया है।

 

मंत्री सिंहदेव के निर्देश पर सिविल लाइंस थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। पुलिस ने धारा 417, 419, 420, 469 के तहत एफआईआर दर्ज किया है। मंत्री कार्यालय के विशेष सहायक आनंद सागर सिंह ने बताया कि साइबर सेल व सिविल लाइन में शिकायत किए हैं। विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों से कहा गया है कि ऐसे मैसेज आने पर तत्काल सूचना दें।

 

 

Message of extortion on WhatsApp in the name of Health Minister TS Singhdev, case registered

 

 

Raipur | [Chhattisgarh Bulletin] | A case of cheating has come to the fore in the name of State Health and Commerce Tax Minister TS Singhdev. The thugs have messaged the officials of his department using the picture of Mr. Singhdev. Regarding the matter, the officials of the State Health and Commerce Tax Minister’s Office have lodged an FIR at the Civil Line Police Station, Raipur. Police have registered an FIR under sections 417, 419, 420, 469.

 

In the complaint, the police have been told that messages are being sent from two fake mobile numbers by misusing the minister’s name and his picture in the social media WhatsApp. An attempt is being made to cheat the departmental officers by sending misleading messages. Police has registered a case and is investigating the matter.

 

According to the information received, the officials of the office of Health and Commerce Tax Minister TS Singhdev have lodged an FIR at the Civil Lines police station late on Thursday night. The officers told the police that the minister’s name and his photo were being misused from social media WhatsApp.

 

An attempt has been made to cheat the officers of the department by sending misleading messages by sending messages from 2 fake mobile numbers 7976620188 and 8369687927. In a WhatsApp message on mobile, an attempt has been made to cheat the amount by fraudulently through Amazon-pay gift card.

 

 Information given to the minister’s office

 

When the Deputy Commissioner of Commercial Tax, Hemant Sinha, Deputy Commissioner of Commercial Tax, Tarun Kiran and State Tax Officer Naresh Hurra, posted in the Department of Commercial Taxes, gave it to the office of Health Minister Singhdeo. Then the truth came out. The officers of the minister’s office were also surprised. A conspiracy has been hatched by the thugs to tarnish the image of Minister Singhdev by sending such a message on WhatsApp.

 

An FIR has been lodged at the Civil Lines police station on the instructions of Minister Singhdev. Police have registered an FIR under sections 417, 419, 420, 469. Anand Sagar Singh, special assistant of the minister’s office, said that complaints have been made in cyber cell and civil line. The officers and employees of the department have been asked to inform immediately on receipt of such messages.

 

 

©नवागढ़ मारो से धर्मेंद्र गायकवाड़ की रपट   

 

अग्निपथ के विरोध में मोदी सरकार को 72 घंटे का अल्टीमेटम, 18 जून को बिहार बंद का ऐलान agnipath ke virodh mein modee sarakaar ko 72 ghante ka alteemetam, 18 joon ko bihaar band ka ailaan

 

 

 


Back to top button