.

शिक्षक अशोक कुमार यादव ब्लॉक स्तरीय कबाड़ से जुगाड़ प्रतियोगिता में हुए सम्मानित | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन

मुंगेली | [छत्तीसगढ़ बुलेटिन] | कबाड़ से जुगाड़ अभियान अंतर्गत विकासखंड स्रोत केंद्र समग्र शिक्षा मुंगेली में 31 अक्टूबर को विकासखंड स्तरीय FLN-TLM प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में संकुल स्तर पर चयनित शिक्षक, विकासखंड स्तर पर सम्मिलित हुए।

 

इस प्रतियोगिता में अशोक कुमार यादव, सहायक शिक्षक, शासकीय प्राथमिक शाला दाबो, संकुल केंद्र-दाबो, वि.खं. एवं जिला मुंगेली, छत्तीसगढ़ के द्वारा उपरोक्त शिक्षण सामग्री तैयार करके प्रतियोगिता में भाग लेकर सराहनीय कार्य करने पर वि.खं.स्त्रोत समन्वयक डी.सी.डाहिरे के कर कमलों से प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कबाड़ से जुगाड़ के तहत संकुल स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में सहायक शिक्षण सामग्री में सभी शिक्षकों के द्वारा भाषा, गणित, खिलौना, अनुभव आधारित, कठपुतली एवं मुखौटा, पॉकेट बोर्ड एवं फ्लेश कार्ड, चित्र कहानियां, बिग-बुक, पोस्टर, प्रिंट-रिच वातावरण, डिजिटल शिक्षण सामग्री एवं ऑनलाइन सामग्री, और अन्य नवाचारी बहु उपयोगी शिक्षण सामग्री प्रदर्शित किए।

 

शिक्षण सामग्रियों का निरीक्षण बी.ई.ओ. डॉ प्रतिभा मंडलोई, डी.एम.सी. कौशिक सर, ए.पी.सी.अशोक कश्यप और संकुल समन्वयकों के द्वारा किया गया। सम्मान पत्र मिलने पर संकुल प्रभारी एवं प्राचार्य गोरेलाल बंजारे, संकुल समन्वयक रामेश्वर प्रसाद साहू, प्रधानपाठक विजय कुमार जयश्री, शिक्षिका उत्तरा डिंडोरे, दुर्गेशनंदिनी सोनवानी, डॉ. सरिता भारद्वाज और शिक्षक कुलदीप दिवाकर सहित अन्य शिक्षकों ने शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी।

 

ये भी पढ़ें :

न्यायपालिका के लिए छुट्टियों की संस्कृति को बंद किया जाना चाहिए? | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन


Back to top button