.

वीडियो में देखिए हाथी से बचने बिजली टावर पर कैसे चढ़ गए ग्रामीण, दहशत में रहे लोग veediyo mein dekhie haathee se bachane bijalee taavar par kaise chadh gae graameen, dahashat mein rahe log

बालोद | [छत्तीसगढ़ बुलेटिन] | ग्रामीण इलाकों में जंगली हाथियों का झुंड अक्सर चला आता है। जंगल से आए यह हाथी कई बार तो चुपचाप निकल जाते हैं लेकिन कई बार वो गांव की फसलों व घरों को भारी नुकसान भी पहुंचाते हैं। इतना ही नहीं हाथियों द्वारा इंसानों को मारे जाने की खबरें भी सामने आती रहती हैं।

 

हालांकि, हाथियों से दूर रहने और उनके आने पर यहां ग्रामीणों को किस तरह से व्यवहार करना चाहिए? इसे लेकर समय-समय पर जागरुकता भी फैलाई जाती है। अब बालोद के एक ग्रामीण इलाके में अचानक कई हाथी घुस आए। हाथियों के देख कर ग्रामीण खौफ में आ गए।

 

इन हाथियों के यहां आने का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि हाथियों को देख कर दहशत में आए लोग बिजली के टावर पर चढ़ गये। वीडियो में दिख रहा है कि कई लोग टावर के खड़े हैं तो कुछ लोग उसी पर बैठ गये हैं।

 

 

वीडियो में नीचे खड़े हाथियों को साफ तौर से देखा जा सकता है। अच्छी बात यह रही कि इतनी ऊंचाई पर बैठे ग्रामीणों के साथ कोई हादसा नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से हाथी का दल यहां भटक रहा था।

 

रविवार को वन क्षेत्र में कार्य करने गए ग्रामीणों ने इन्हें दूर से आता देखा। यह देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीण वन की ओर भागने लगे। तभी वहां बिजली का एक टावर दिखा। ग्रामीण भागकर टावर पर चढ़ गए। करीब डेढ़ घंटे तक ग्रामीण टावर पर ही टिके रहे और गजराज के वहां से जाने का इंतजार करते रहे।

 

 

In the video, see how the villagers climbed the power tower to escape the elephant, people were in panic

 

 

Balod | [Chhattisgarh Bulletin] | Herds of wild elephants often come to the countryside. These elephants, who came from the forest, sometimes leave silently, but sometimes they also cause heavy damage to the crops and houses of the village. Not only this, there are also reports of elephants killing humans.

 

However, how should the villagers here stay away from the elephants and behave when they come? Awareness is also spread about this from time to time. Now suddenly many elephants entered a rural area of ​​Balod. The villagers were in awe on seeing the elephants.

 

A video of these elephants coming here has surfaced. It is seen in the video that people who came in panic after seeing the elephants climbed the electric tower. It is seen in the video that many people are standing on the tower and some people have sat on it.

 

 

The elephants standing below can be clearly seen in the video. The good thing is that there was no accident with the villagers sitting at such a height. It is being told that the elephant team was wandering here for the last several days.

 

The villagers, who went to work in the forest area on Sunday, saw them coming from afar. Seeing this, there was a stir among the villagers. The villagers started running towards the forest. Then a tower of electricity appeared there. The villagers ran and climbed the tower. For about one and a half hours, the villagers stayed on the tower and waited for Gajraj to leave.

 

 

 

कलेक्टर कार्यालय से 2 किमी दूर हाथियों का झुंड, 10 गांवों में अलर्ट, दंतैल ने मकान तोड़ा kalektar kaaryaalay se 2 kimee door haathiyon ka jhund, 10 gaanvon mein alart, dantail ne makaan toda

 

 

 

 

 


Back to top button