.

Zee News के एंकर रोहित रंजन फरार हैं, रायपुर के SP बोले – हमारी टीम खोज रही है zaiai naiws ke enkar rohit ranjan pharaar hain, raayapur ke sp bole – hamaaree teem khoj rahee hai Zee News anchor Rohit Ranjan is absconding, Raipur SP said – our team is searching

रायपुर | [छत्तीसगढ़ बुलेटिन] | ज़ी न्यूज के एंकर रोहित रंजन Zee News Anchor Rohit Ranjan को लेकर छत्तीसगढ़ और यूपी पुलिस के बीच तलवारें खींच गई हैं। सबसे पहले बता दें कि एंकर रोहित रंजन पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को लेकर गलत तरीके से खबर प्रसारित करने का आरोप है। अब रायपुर पुलिस ने कहा है कि एंकर रोहित रंजन फरार हैं। इससे पहले मंगलवार को दोनों राज्यों की पुलिस के बीच एंकर को लेकर छीनाझपटी की खबर आई थी।

 

दरअसल, छत्तीसगढ़ पुलिस रोहित को गिरफ्तार करने के लिए गाजियाबाद उनके घर पहुंची थी, लेकिन इससे पहले कि पुलिस रोहित को गिरफ्तार करती यूपी पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था।

 

अब बुधवार को एक बार फिर रायपुर पुलिस रोहित रंजन के घर पहुंची लेकिन पुलिस को रोहित नहीं मिले। रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने कहा, ‘रोहित रंजन फरार हैं और पुलिस उन्हें ट्रेस करने की कोशिश कर रही है। एक टीम सुबह उनके घर गई थी कि लेकिन उनका घर बाहर से बंद था।’

 

गाजियाबाद के इंद्रापुरम में स्थित एंकर रोहित रंजन के घर छत्तीसगढ़ पुलिस की एक टीम मंगलवार को अरेस्ट वारंट के साथ गई थी लेकिन यहां नोएडा पुलिस पहुंच गई थी। जिसके बाद एंकर को हिरासत में लेने को लेकर दोनों प्रदेशों की पुलिस के बीच तीखी नोंकझोंक हुई थी। बाद में नोएडा पुलिस ने एंकर को हिरासत में लिया था। इसके बाद मंगलवार की रात रोहित जमानत पर रिहा हो गए थे।

 

रायपुर के एसपी ने कहा, ‘मंगलवार को रायपुर पुलिस की टीम नोएडा सेक्टर 20 थाने गई थी और नोएडा पुलिस को इस बारे में हमें सूचित करना चाहिए था। हमने उनसे आरोपी एंकर के बारे में पूछा था लेकिन उन्होंने हमें कुछ नहीं बताया।

 

इसके बाद देर शाम उन्होंने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दिया कि शुरुआती पूछताछ के बाद रोहित रंजन को जमानत दे दी गई है। अब रंजन फरार हैं। हमारी टीम सभी संभावित जगहों पर रंजन को तलाश रही है और पंचनामा तैयार कर लिया गया है।’

 

बता दें कि पिछले दिनों एंकर ने अपने शो में राहुल गांधी की ओर से अपने कार्यालय में हुई तोड़फोड़ को लेकर दिए गए बयान को उदयपुर की घटना से जोड़कर दिखाया था।

 

हालांकि, अगले दिन इसी शो में एंकर रोहित रंजन ने माफी मांग ली थी लेकिन कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ और राजस्थान में रोहित के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

 

 

Zee News anchor Rohit Ranjan is absconding, Raipur SP said – our team is searching

 

Raipur | [Chhattisgarh Bulletin] | Swords have been drawn between Chhattisgarh and UP Police over Zee News anchor Rohit Ranjan. First of all, let us tell you that anchor Rohit Ranjan is accused of falsely broadcasting news about Congress MP Rahul Gandhi. Now Raipur Police has said that anchor Rohit Ranjan is absconding. Earlier on Tuesday, there was news of a scuffle between the police of both the states over the anchor.

 

Actually, Chhattisgarh Police had reached his house in Ghaziabad to arrest Rohit, but before the police arrested Rohit, he was taken into custody by the UP Police.

 

Now on Wednesday once again Raipur Police reached Rohit Ranjan’s house but the police could not find Rohit. Raipur Senior Superintendent of Police Prashant Agarwal said, “Rohit Ranjan is absconding and police are trying to trace him. A team went to his house in the morning but his house was locked from outside.

 

A team of Chhattisgarh Police went to Anchor Rohit Ranjan’s house in Indrapuram, Ghaziabad with an arrest warrant on Tuesday, but the Noida Police had reached here. After which there was a heated argument between the police of both the states over taking the anchor into custody. The anchor was later detained by the Noida Police. After this, Rohit was released on bail on Tuesday night.

 

Raipur SP said, ‘On Tuesday, the team of Raipur Police went to Noida Sector 20 police station and Noida Police should have informed us about this. We had asked him about the accused anchor but he did not tell us anything.

 

After this, late in the evening, he issued a press release that after preliminary interrogation, Rohit Ranjan has been granted bail. Now Ranjan is absconding. Our team is looking for Ranjan at all possible places and Panchnama has been prepared.

 

Let us tell you that in the past, the anchor had shown the statement given by Rahul Gandhi about the sabotage in his office in his show by linking it to the Udaipur incident.

 

However, on the same show the next day, anchor Rohit Ranjan had apologised, but several cases have been filed against Rohit in Congress-ruled Chhattisgarh and Rajasthan.

 

 

©नवागढ़ मारो से धर्मेंद्र गायकवाड़ की रपट   

 

अरविंद केजरीवाल की ‘ईमानदारी’ से दिल्ली को हुआ फायदा? CAG रिपोर्ट में क्या, जानें aravind kejareevaal kee eemaanadaaree se dillee ko hua phaayada? chag riport mein kya, jaanen

 

 


Back to top button