.

CM विष्णुदेव साय ने किया खुलासा, जानिए छत्तीसगढ़ में कब होगा मंत्रिमंडल का विस्तार, कौन-कौन हो सकते हैं कैबिनेट में शामिल | CG Politics

CG Politics : रायपुर | [छत्तीसगढ़ बुलेटिन] |ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन : राज्य के उच्चस्तरीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कल 17 दिसंबर को मुख्यमंत्री दिल्ली जा रहे हैं, जहां भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं से उनकी मुलाकात है, और मंत्रिमंडल के नामों पर विचार भी संभव है। वे 18 दिसंबर को रायपुर लौट आएंगे, और 19 दिसंबर को विधानसभा का तीन दिन का सत्र शुरू होगा। इस सत्र में नई सरकार को अनुपूरक बजट लाना होगा क्योंकि किसानों को रमन सरकार के समय का दो बरस का धान बोनस 25 दिसंबर को देने की घोषणा भाजपा ने चुनाव घोषणापत्र में की थी।(CG Politics)

 

छत्तीसगढ़ में भाजपा पूर्ण बहुमत से जीतकर आई है। जिसके बाद पार्टी ने कुनकुरी विधानसभा से आने वाले आदिवासी समाज के विुष्णु देव साय को प्रदेश का मुखिया बनाया है। उनके साथ दो उपमुख्यमंत्री, अरूण साव, और विजय शर्मा ने ही शपथ ली है।इस बात का इंतजार किया जा रहा है कि बाकी के 10 मंत्री कौन होंगे, और शपथग्रहण कब होगा।

 

मुख्यमंत्री के करीबी सूत्रों के अनुसार विधानसभा सत्र निपट जाने के बाद ही मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। इस बीच विधानसभा के इस छोटे सत्र में नए विधायकों का शपथ ग्रहण होगा, और अनुपूरक बजट पर मंजूरी ली जाएगी

 

कौन-कौन हो सकते हैं कैबिनेट में शामिल, कब होगा मंत्रिमंडल का विस्तार?

 

इस सवाल पर सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि बहुत जल्दी ही मंत्रिमंडल का विस्तार सामने आ जाएगा। प्रदेश की जनता और मतदाता को धन्यवाद है उन्होंने बड़ा भारतीय जनता पार्टी पर व्यक्त किया है।(CG Politics)

 

जिम्मेदारी इन नेताओं को मिल सकती है

 

छत्तीसगढ़ सरकार के नए मंत्रिमंडल में धरमलाल कौशिक, ओपी चौधरी, राजेश मूणत, डोमन लाल कोर्सेवाडा, अजय चंद्राकर, रेणुका सिंह, बृजमोहन अग्रवाल, विक्रम उसेंडी, केदार कश्यप, रामविचार नेताम और अमर अग्रवाल को जिम्‍मेंदारी मिल सकती है।

 

17 दिसम्बर को सीएम साय दिल्ली जाएंगे। दिल्ली प्रवास पर उनके साथ डिप्टी सीएम अरुण साव, विजय शर्मा भी रहेंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि दिल्ली में ही मंत्रिमडल पर मुहर लगेगी, जिसके बाद यहां मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। (CG Politics)

 

 बंद कर दिया जाएगा कांग्रेस सरकार की योजनाओं को?

 

इस सवाल पर सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि निश्चित रूप से मोदी की गारंटी का तो असर है ही। मैं हर बार बोलता हूं कि छत्तीसगढ़ ही नहीं देश की जनता का विश्वास भारतीय जनता पार्टी और पीएम मोदी पर बढ़ा है और कांग्रेस पार्टी की जो पांच की सरकार थी वो विफलता भी थी। जनता पूरे पांच साल पीड़ित थी। गरीबों का हक मारा गया था। हमारी माता बहनों को गैस सिलेंडर लेने से रोका गया था और भ्रष्टाचार बहुत बढ़ गया था। बिना पैसे का कोई काम नहीं हो रहा था। ये सब से छत्तीसगढ़ की जनता कह रही थी कि कब विधानसभा चुनाव आए और भ्रष्ट सरकार को उखाड़ के फेंके।(CG Politics)

 

🔥 सोशल मीडिया

 

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

CG Politics
CM विष्णुदेव साय

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld

 

ONLINE bulletin dot in में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

🔥 अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रसारित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।

 

ये खबर भी पढ़ें:

साल 2024 में लांच होने वाली है ये कई नई कारें, लिस्ट में Maruti, Hyundai और Kia के मॉडल शामिल, यहाँ देखें | New Car Launches In January 2024

 


Back to top button