.

डीडी भारती नेटवर्क ने मुंगेली की उत्कृष्ट शिक्षिका लोकेश्वरी कश्यप को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित | Newsforum

बिलासपुर | शिक्षक दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में 5 सितंबर 2021 को अंतरराष्ट्रीय साहित्य परिषद डीडी भारती नेटवर्क के सीईओ ने मुंगेली की उत्कृष्ट शिक्षिका लोकेश्वरी कश्यप को शिक्षा के प्रति उनके योगदान के लिए प्रमाण पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया।

बच्चे ही देश का भविष्य हैं। इन बच्चों को गढ़ने का काम शिक्षक करता है। शिक्षक शब्द अपने आप में ही संपूर्ण है। वह न केवल बच्चों को पढ़ना-लिखना सिखता है, अपितु उज्जवल राष्ट्र की रचना भी करता है। शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्य व उनके योगदान को लेकर समय-समय पर संस्थाए, मंच व अन्य संगठन उन्हें सम्मानित कर प्रोत्साहित करते रहते हैं। इसी क्रम में शिक्षा के प्रति किए गए उल्लेखनीय कार्य के लिए मुंगेली की उत्कृष्ट शिक्षिका लोकेश्वरी कश्यप को अंतरराष्ट्रीय साहित्य परिषद डीडी भारती नेटवर्क ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया है।

 

अंतरराष्ट्रीय साहित्य परिषद डीडी भारती नेटवर्क के CEO विजय कुमार शर्मा द्वारा ऑनलाइन डिजिटल प्रमाणपत्र शिक्षक गौरव सम्मान 2021 लोकेश्वरी कश्यप, सहायक शिक्षक प्राथमिक शाला सिंगारपुर, मुंगेली (छत्तीसगढ़) को सम्मानित किया गया। उन्हें इस सम्मान के लिए स्कूल स्टाफ, सहपाठी, परिजन व शहर के गणमान्य जनों ने बधाई व शुभकामनाएं दी है।


Back to top button