.

पति पर हमले की रिपोर्ट से गुस्साई भीड़ ने वृद्धा की पीट-पीटकर कर दी हत्या, 20 महिला समेत 33 लोग गिरफ्तार | ऑनलाइन बुलेटिन

भुवनेश्वर | [ओडिशा बुलेटिन] | ओडिशा के गंजम जिले में 50 वर्षीय महिला की हत्या करने के आरोप में 33 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ग्रामीणों ने युधिष्ठिर के परिवार पर जादू-टोना करने का संदेह करते हुए कुछ दिनों पहले उन्हें निशाना बनाया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला के पति की ओर से एक शिकायत दर्ज करवाई गई थी, जिसमें कहा गया था कि उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह घटना कबीसूर्या नगर थाना क्षेत्र के मधुरचुआ गांव की है।

 

पुलिस ऑफिसर ने बताया कि युधिष्ठिर नायक ने बटु नायक के खिलाफ अपशब्द कहने और हमला करने के आरोप में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने बुधवार रात उसके घर पर हमला कर दिया। अधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों ने युधिष्ठिर के परिवार पर जादू-टोना करने का संदेह करते हुए कुछ दिनों पहले उन्हें निशाना बनाया था।

 

पिता के साथ अस्पताल में थे बेटे

 

अधिकारी ने बताया, ‘हमले के बाद युधिष्ठिर गंभीर रूप से घायल हो गया था। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दोनों बेटे उनके साथ अस्पताल में ही थे। हालांकि, जब वे घर लौटे तो उन्होंने अपनी मां को मृत हालत में पाया। महिला के शव पर हमले के कई निशान हैं। इससे मालूम होता है कि उस पर हमला किया गया है।’

 

गांव में सशस्त्र बलों को किया गया तैनात

 

पुरुषोत्तमपुर के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी रजनीकांत सामल ने कहा कि गांव में सशस्त्र बलों को तैनात किया गया है और स्थिति नियंत्रण में है। महिला की हत्या मामले में 20 महिलाओं समेत 33 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि बुधवार रात के हमले का जादू-टोना करने के आरोप से कोई संबंध नहीं है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

 

ये भी पढ़ें:

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लिए आसान नहीं होगा पार्टी को बदलना, 50-50 फॉर्मूले में दिग्गज बनेंगे रोड़ा | ऑनलाइन बुलेटिन

 


Back to top button