.

भाजपा का प्लान; त्रिपुरा फतह के बाद भी बदले जा सकते हैं माणिक साहा, महिला मुख्यमंत्री पर विचार | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन

अगरतला | [त्रिपुरा बुलेटिन] | भाजपा की त्रिपुरा फतह में सबसे बड़ी भूमिका सीएम माणिक साहा की मानी जा रही है। चुनाव से कुछ समय पहले ही प्रदेश की कमान संभालने वाले मुख्यमंत्री माणिक साहा को इस बार भी सीएम पद का बड़ा दावेदार माना जा रहा है। हालांकि, अब अटकलें लगाई जा रही हैं कि भारतीय जनता पार्टी बदलाव पर विचार कर रही है। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी राज्य में महिला मुख्यमंत्री का फॉर्मूला भी अपना सकती है।

 

एक मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक के नाम पर विचार कर रही है। हालांकि, यह भी कहा जा रहा है कि साहा की अगुवाई में हुई जीत को देखते हुए शायद अभी नहीं बाद में ऐसा हो। खास बात है कि अगर भारतीय जनता पार्टी महिला सीएम के नाम पर मुहर लगा देती है, तो पूर्वोत्तर राज्य के इतिहास में पहली बार महिला सीएम के तौर पर कमान संभालेगी।

 

रिपोर्ट के अनुसार, भौमिक को सीएम बनाए जाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी के एक नेता ने कहा, ‘इस संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। अगर ऐसा फैसला किया गया, तो केंद्र साहा के केंद्र सरकार में बुला सकती है।’ कहा जा रहा है कि भाजपा त्रिपुरा सीएम के तौर पर भौमिक के नाम पर ऐसे समय में विचार कर रही है, जब पार्टी महिला के बीच समर्थन हासिल करने की कोशिश में है।

 

महिलाओं का त्रिपुरा की जीत में रोल

 

Rajasthan Crisis: अशोक गहलोत के 'गद्दार' कहने के बाद सचिन पायलट ने कर दी बड़ी मांग, मुख्यमंत्री बदलने के लिए सुझाया फॉर्मूला | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन
READ

आदिवासी बहुल इलाकों में झटके के बाद भी राज्य में भाजपा को जीत दिलाने में महिलाओं ने बड़ी भूमिका निभाई है। निर्वाचन आयोग के आंकड़े बताते हैं कि पुरुषों के मुकाबले इस साल महिलाओं ने ज्यादा मतदान किया है। इधर, भाजपा सरकार ने सरकारी नौकरियों में 33 फीसदी कोटा समेत महिलाओं के लिए कई पहल की हैं। इसके अलावा सरकार शिक्षा, आर्थिक समेत कई क्षेत्रों में महिलाओं तक पहुंच बढ़ाने के लिए काम कर रही है।

 

साइलेंट वोटर्स

 

कहा जाता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पार्टी नेताओं को याद दिलाते रहे हैं कि महिलाएं भाजपा की ‘साइलेंट वोटर्स’ हैं। बीते साल उत्तर प्रदेश में भी मिली जीत का श्रेय पार्टी ने महिला मतदाताओं को दिया थ। रिपोर्ट के अनुसार, त्रिपुरा से पार्टी के एक नेता ने कहा, ‘इस संदेश को आगे बढ़ाने के लिए पार्टी नेतृत्व महिला सीएम पर विचार कर सकता है।’

 

ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रतिदिन नवीनतम सरकारी नौकरी, रोजगार समाचार, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

* अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव इन भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक यह जरूर पहुंचाएं।

 

ये खबर भी पढ़ें:

अनावश्यक विचारों का बोझ | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन

Related Articles

Back to top button