.

BMW ने मार्केट में लॉन्च की प्रीमियम बाइक, कीमत इतनी कि आ जाए महिंद्रा की 3 थार; लेकिन फीचर्स जान आप इसके फैन हो जाएंगे ….

नई दिल्ली | [ ऑटो बुलेटिन ] | BMW has launched a premium bike in the market. Its cost is so high that Mahindra’s three Thar SUVs come in this amount, which cost ₹ 9.99 lakh (ex-showroom). Yes, BMW has launched the R18 Transcontinental at Rs.31.50 Lakh. The new range-topping variant gets features like large fairing, TFT screen and hard luggage. Let us know in detail what is so special about it. Also know about its features, engine and color options.

 

Online Bulletin Dot In : बीएमडब्ल्यू (BMW) ने मार्केट में एक प्रीमियम बाइक लॉन्च की है। इसकी कीमत इतनी ज्यादा है कि इतने में महिंद्रा की तीन थार SUV आ जाएं, जिनकी कीमत ₹9.99 लाख (एक्स-शोरूम) है। BMW Motorrad

BMW Motorrad

जी हां, बीएमडब्ल्यू (BMW) ने R18 ट्रांसकॉन्टिनेंटल को 31.50 लाख रुपये में लॉन्च किया है। नए रेंज-टॉपिंग वैरिएंट में लार्ज फेयरिंग, टीएफटी स्क्रीन और हार्ड लगेज जैसे फीचर्स दिये गए हैं। आइए जरा विस्तार से जानते हैं कि आखिर इसमें ऐसा क्या खास है। साथ ही इसके फीचर्स, इंजन और कलर ऑप्शन के बारे में भी जानते हैं।

 

वैरिएंट और कीमतें?

 

बीएमडब्ल्यू (BMW Motorrad) ने R18 ट्रांसकॉन्टिनेंटल को 31.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, भारत) में लॉन्च किया है। यह नया वेरिएंट निर्माता के भारतीय लाइन-अप में R18 (19.90 लाख रुपये), R18 फर्स्ट एडिशन (22.55 लाख रुपये) और R18 क्लासिक फर्स्ट एडिशन 24.00 लाख रुपये में उपलब्ध होगी।BMW Motorrad

 

R18 ट्रांसकॉन्टिनेंटल में क्या अलग है?

 

इस बाइक में टूरिंग फीचर्स पर फ़ोकस किया गया है। R18 ट्रांसकॉन्टिनेंटल में विंडस्क्रीन, विंड डिफ्लेक्टर्स, बॉडी कलर्ड पैनियर्स और एक टॉपबॉक्स के साथ एक बड़ा हैंडलबार-माउंटेड फेयरिंग मिलता है। इसमें एक रियर सीट और मानक के रूप में अलॉय व्हील भी मिलते हैं। यह अपडेटेड इंस्ट्रूमेंटेशन के साथ आती है, जिसमें 4 सर्कुलर एनालॉग गेज और 10.25 इंच की टीएफटी स्क्रीन है।BMW Motorrad

 

6 स्पीकर और एक सबवूफर

 

R18 ट्रांसकॉन्टिनेंटल में 6 स्पीकर और एक सबवूफर के साथ मार्शल गोल्ड सीरीज़ स्टेज 2 साउंड सिस्टम भी है। बीएमडब्ल्यू मोटरराड एक्सेसरीज़ रेंज का यूज कर ग्राहक R18 ट्रांसकॉन्टिनेंटल को अपने हिसाब से कंट्रोल कर सकते हैं।BMW Motorrad

 

फीचर्स की लंबी लिस्ट

 

अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें एक्टिव क्रूज़ कंट्रोल (ACC) देखने को मिलता है। रडार सेंसर का यूज कर यह अपने सामने चल रहे वाहन के स्पीड के हिसाब से खुद को कंट्रोल कर सकता है। इसमें ऑटोमेटिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, स्पीड कंट्रोल, इंजन ब्रेक कंट्रोल, हिल-स्टार्ट कंट्रोल, कीलेस राइड और एलईडी हेडलैंप जैसे बेहतरीन फीचर देखने को मिलते हैं।BMW Motorrad

 

कलर ऑप्शन

 

बीएमडब्ल्यू (BMW) R18 ट्रांसकॉन्टिनेंटल 5 कलर विकल्प के साथ आती है। इसमें ब्लैक स्टॉर्म मेटैलिक, ग्रेविटी ब्लू मेटैलिक, मैनहट्टन मेटैलिक मैट, ऑप्शन 719 मिनरल व्हाइट मेटैलिक और ऑप्शन 719 गैलेक्सी डस्ट मेटैलिक/टाइटन सिल्वर 2 मेटैलिक कलर ऑप्शन शामिल हैं।

 

पावरट्रेन

 

बीएमडब्ल्यू (BMW) R18 ट्रांसकॉन्टिनेंटल के पावरट्रेन की बात करें तो R18 ट्रांसकॉन्टिनेंटल में 1,802cc एयर और ऑयल-कूल्ड बॉक्सर इंजन मिलता है, जो 91hp की पावर और 158Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है।इसमें समान एक्सपोज़्ड शाफ़्ट ड्राइव, 6-स्पीड गियरबॉक्स और राइडिंग मोड्स – रेन, रोल और रॉक भी मिलते हैं। BMW Motorrad

 

 

सोशल मीडिया :

 

फेसबुक ग्रुप में जुड़े

 

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

 

ONLINE bulletin dot in में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

* अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव इन भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक यह जरूर पहुंचाएं।

 

ये खबर भी पढ़ें:

भारत की सबसे सुरक्षित SUV का नया वैरिएंट लॉन्च, कंपनी ने डिजाइन और फीचर्स किया बड़ा अपडेट….


Back to top button