.

Madhya Prdesh Bulletin: संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर की मूर्ति हटाने पर बवाल, पुलिस पर पथराव; 6 घायल, 3 गाड़ियां क्षतिग्रस्त | ऑनलाइन बुलेटिन

ग्वालियर | [मध्य प्रदेश बुलेटिन] | Madhya Prdesh Bulletin: मध्य प्रदेश में संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति हटाने पर बवाल मच गया। आक्रोशित लोगों ने रविवार को पुलिस की टीम पर हमला कर दिया। इस हमले में 5-6 लोग घायल हो गए। इसके अलावा गुस्साए लोगों ने पुलिस की 3 गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है। 

 

संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति को लेकर ग्वालियर जिले में पत्थरबाजी हुई है। यह पत्थरबाजी भितरवार तहसील के चरखा गांव में हुई है। स्थानीय लोगों ने पुलिस और प्रशासन पर घरों की छत से पत्थर फेंके हैं। आनन – फानन में मौके पर भारी पुलिस फोर्स पहुंचा लेकिन लोगों के आक्रोश के चलते उन्हें गांव से वापस लौटना पड़ा।

 

दरअसल बीती देर रात चरखा गांव में जाटव समुदाय के लोगों ने संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति को स्थापित कर दिया था। जैसे ही इस बात की खबर सुबह पुलिस और प्रशासन को लगी तो मौके पर अधिकारी पहुंच गए।

 

प्रशासनिक आदेश पर संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति को वहां से हटा दिया गया। जिसको लेकर वहां के लोग गुस्से में आ गए और उन्होंने मौजूद पुलिस फोर्स और प्रशासन पर पत्थरबाजी कर दी।

 

इस दौरान 3 से ज्यादा गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई है, तो वही 6 घायल हुए हैं। हालांकि अब पुलिस उन लोगों को चिन्हित कर रही है जिन लोगों ने पुलिस फोर्स व प्रशासन की टीम पर पत्थर फेंके हैं।

 

आपको बता दें यह कोई पहला मामला नहीं है जब ग्वालियर जिले में संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति को लेकर ऐसा विवाद पैदा हुआ हो। दो महीने के अंतराल में भितरवार में ही दो घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

Omicron: पश्चिम बंगाल में लगाई गईं नई पाबंदियां, कल से सभी स्कूल और कॉलेज बंद | ऑनलाइन बुलेटिन
READ

 

ये भी पढ़ें:

CG News: बीजापुर में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने बरामद किए अमेरिका में निर्मित अत्याधुनिक हथियार | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन

 

Related Articles

Back to top button