.

ताजमहल को तेजो महालय कहने वाले पीएन ओक कभी सुभाष चंद्र बोस के भी थे साथ taajamahal ko tejo mahaalay kahane vaale peeen ok kabhee subhaash chandr bos ke bhee the saath

नई दिल्ली | [नेशनल बुलेटिन] | इलाहबाद हाईकोर्ट में दायर हुई याचिका, जिसमें विश्व धरोहार ताजमहल के बंद पड़े 22 कमरों को खोलने अपील की गई थी। इसके साथ ही ताजमहल या ‘तेजो महालय’ का सालों पुराना विवाद एक बार फिर खड़ा हो गया है। दावा किया गया था कि ताजमहल असल में तेजो महालय है। इतिहास में कहानी मशहूर है कि मुगल बादशाह शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज की याद में ताजमहल का निर्माण कराया था, लेकिन 1989 में आई किताब ‘Taj Mahal, the True Story: The Tale of a Temple Vandalized’ के बाद चर्चाओं का नया दौर शुरू हो गया था। इस किताब के लेखक पुरुषोत्तम नागेश ओक थे, जो कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिंद फौज में लेफ्टिनेंट भी रहे। अब इनके बारे में विस्तार से जानते हैं…

 

कहा जाता है कि पीएन ओक अपनी हिंदू विचारधारा इतिहास को दोबारा लिखने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने केवल ताजमहल पर ही नहीं, बल्कि फतेहपुर सीकरी और कई विषयों पर किताबें लिखी। खास बात है कि ताजमहल पर उस दौरान उनकी लिखी हुई किताब पर कांग्रेस सरकार ने प्रतिबंध लगा दिया था। इस किताब में उन्होंने अपनी बात को साबित करने के लिए कई पुरातत्व और साहित्यिक सबूत पेश किए हैं।

 

पत्रकार और इतिहासकार भी रहे प्रोफेसर ओक को लेकर यह भी कहा जाता है कि इतिहास को लेकर किए गए शोध ने उनकी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वाली छवि को कमजोर कर दिया था। एक पुराने इंटरव्यू में ओक कहते हैं, ‘मैं नेताजी के साथ था। मैं INA में लेफ्टिनेंट था। मैं नेताजी के पास दूसरे नंबर के मेजर जनरल जेके भोंसले का निजी सचिव और एडीसी था। मैं जनरल भोंसले के साथ सिंगापुर, मलय, बर्मा में था।’

 

क्या है ताजा मामला

 

भारतीय जनता पार्टी के नेता रजनीश सिंह की तरफ से इलाहबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। उन्होंने एक फैक्ट फाइंडिंग कमेटी गठित करने और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की तरफ से रिपोर्ट दाखिल किए जाने की मांग की। याचिका में यह कहा गया था कि बंद दरवाजों के पीछे हिंदू देवता बंद हैं। भाजपा सांसद दिया कुमारी ने भी दावा किया था कि जिस जमीन पर ताज महल बना है, वह जयपुर के शाही राजघराने की है।

 

 

ताजमहल मामले में हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता को लगाई कड़ी फटकार, कहा- “सिस्टम” का मजाक न बनाएं taajamahal maamale mein haeekort ne yaachikaakarta ko lagaee kadee phatakaar, kaha- “sistam” ka majaak na banaen


 

PN Oak, who called the Taj Mahal Tejo Mahalaya, was also with Subhash Chandra Bose.

 

New Delhi | [National Bulletin] | A petition was filed in the Allahabad High Court, in which an appeal was made to open the 22 closed rooms of the World Heritage Taj Mahal. With this, the age-old dispute of Taj Mahal or ‘Tejo Mahalaya’ has once again arisen. It was claimed that the Taj Mahal is actually Tejo Mahalaya. The story is famous in history that Mughal emperor Shah Jahan had built the Taj Mahal in memory of his wife Mumtaz, but after the 1989 book ‘Taj Mahal, the True Story: The Tale of a Temple Vandalized’, a new round of discussions started. had gone. The author of this book was Purushottam Nagesh Oak, who was once a lieutenant in Netaji Subhas Chandra Bose’s Azad Hind Fauj. Now let’s know about them in detail…

 

PN Oak is said to be known for rewriting his Hindu ideology history. He wrote books not only on Taj Mahal but on Fatehpur Sikri and many more subjects. The special thing is that the book written by him on the Taj Mahal during that time was banned by the Congress government. In this book, he has presented many archeological and literary evidence to prove his point.

 

It is also said about Professor Oak, who was also a journalist and historian, that the research done on history had weakened his image of a freedom fighter. In an earlier interview, Oak says, ‘I was with Netaji. I was a lieutenant in the INA. I was the personal secretary and ADC to Major General JK Bhonsle, the second number to Netaji. I was in Singapore, Malay, Burma with General Bhosle.

 

 what is the latest case

 

The petition was filed in the Allahabad High Court on behalf of Bharatiya Janata Party leader Rajnish Singh. He demanded setting up of a fact-finding committee and filing of a report on behalf of the Archaeological Survey of India. It was said in the petition that the Hindu deities are locked behind closed doors. BJP MP Diya Kumari had also claimed that the land on which the Taj Mahal is built belongs to the royal royal family of Jaipur.

 


Back to top button