.

मारुति सुजुकी की मोस्ट पॉपुलर 7 सीटर MPV अर्टिगा का ब्लैक एडिशन पहुंचा शोरूम, कीमत मात्र इतनी….

नई दिल्ली | [ऑटो बुलेटिन] | The Black Edition of Maruti Suzuki’s most popular 7 seater MPV Ertiga has now reached the showroom. The company has launched it on the occasion of Maruti’s 40th anniversary. The company has given it Pearl Midnight Black color. Ertiga is the best selling car in its segment. The special thing is that even after this premium black color, the price of Ertiga has not been increased even by Re 1. That is, the price of this variant has been fixed at par with the other color variants of Ertiga.

 

online bulletin dot in : मारुति सुजुकी की मोस्ट पॉपुलर 7 सीटर MPV अर्टिगा का ब्लैक एडिशन अब शोरूम पर पहुंच चुका है। कंपनी ने इसे मारुति की 40वीं एनीवर्सिरी के मौके पर लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे पर्ल मिडनाइट ब्लैक कलर दिया है। अर्टिगा अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है।

The black edition of Maruti Suzuki's most popular 7 seater MPV Ertiga reached the showroom, the price is just….

खास बात ये है कि इस प्रीमियम ब्लैक कलर के बाद भी अर्टिगा की कीमत में 1 रुपए का भी इजाफा नहीं किया गया है। यानी इस वैरिएंट की कीमत अर्टिगा के दूसरे कलर वैरिएंट के बराबर ही तय की गई है। अर्टिगा के साथ कंपनी ने सेलेरियो, स्विफ्ट, डिजायर, ब्रेजा, वैगनआर, एस-प्रेसो और ऑल्टो K10 को भी पर्ल मिडनाइट ब्लैक शेड दिया है। इस सभी ब्लैक एडिशन कारों को एरिना शोरूम से खरीद सकते हैं। ब्लैक अर्टिगा में क्या खास मिलेगा, चलिए जानते हैं।

 

अर्टिगा ब्लैक एडिशन का एक्सटीरियर

 

कंपनी अर्टिगा के नए मॉडल के डिजाइन में काफी बदलाव कर चुकी है। इसकी फ्रंट ग्रिल भी अब अलग डिजाइन के साथ आती है। यानी इसमें ब्लैक कलर के साथ फ्रैक्ट्री फिटेड क्रोम देखने को मिल जाता है। हालांकि, इसके डिजाइन में कोई चेंजेस नहीं किए गए हैं। दूसरे मॉडल की तरह ही इसमें हेडलैम्प, फॉग लैम्प या अन्य एलिमेंट को सेटअप किया गया है। हालांकि, इसमें सभी लाइट हैलोजन के साथ आती है, कोई भी LED सेटअप नहीं मिलेगा। इसमें 15-इंच के अलॉय व्हील मिल जाते हैं। फ्रंट में डिस्क और रियर में ड्रम ब्रेक का कॉम्बिनेशन दिया है। 185mm का ग्राउंड क्लियरेंस दिया है। इसमें ORVM भी ब्लैक कलर पियानो फिनिश के साथ मिलते हैं।

 

अर्टिगा में थ्री-रो सीटिंग के बाद भी करीब 210 लीटर का बूट स्पेस मिल जाता है। इसमें पीछे की तरफ स्लिट स्पेस मिलता है। यानी एक ट्रे के नीचे की तरफ एक्स्ट्रा बूट स्पेस मिलता है। थर्ड रो डाउन करने के बाद 400 लीटर से बहुत ज्यादा बूट स्पेस मिल जाता है। अच्छी बात ये है कि स्लिट को थर्ड रो सीट के बराबर फिक्स किया गया है, जिससे बड़े लगेज को आसानी से यहां रखा जा सकता है। थर्ड रो डाउन करने के बाद लगेज को आसानी से अंतर की तरफ मूव किया जा सकता है। भले ही इनोवा के सेगमेंट से नीचे है, लेकिन ये इनोवा का सीधे टक्कर देती है। स्पेयर व्हील टायर को नीचे की तरफ शिफ्ट किया गया है।

 

अर्टिगा ब्लैक एडिशन का इंटीरियर

 

अर्टिगा ब्लैक एडिशन के अंदर दूसरे कलर वैरिएंट की तरफ बीच कलर की फिनिशिंग मिलती है। इस कलर को ब्लैक के साथ जोड़ा गया है। हालांकि, ज्यादातर एलिमेंट बीच कलर में ही मिलते हैं। इसके अंदर लेदर सीट कवर मिलते हैं। हालांकि, ये गाड़ी के साथ नहीं आ रहे हैं, इसे एक्सेसरीज में खरीदा जा सकता है। इसमें सेफ्टी के लिए 4 एयरबैग्स दिए हैं। इसे 3-स्टार ग्लोबल NCAP सेफ्टी रेटिंग मिली है। ब्रेकिंग के लिए इसमें ABS, EBD और ब्रेक असिस्ट का फीचर दिया है। इसमें कंपनी ने ट्रैक्शन कंट्रोल का फीचर जोड़ दिया है। इसकी स्टीयरिंग पर ही क्रूज कंट्रोल का फीचर मिल जाता है। इसके AC वेंट्स को ऊपर की तरफ शिफ्ट किया गया है।

 

इसमें आपको स्टार्ट/स्टॉप बटन मिलेगा। इसके ORVM ऑटो फोल्ड और अनफोल्ड हो जाते हैं। इसके इन्फोटेनमेंट में कोई चेंजेस नहीं किए गए हैं। हालांकि, थीम में कुछ चेंजेस किए गए हैं। हालांकि, इसे वायरलेस कनेक्ट किया जा सकता है। म्यूजिक का मजा लेने के लिए इसमें 6 स्पीकर्स दिए हैं। अर्टिगा में 1500cc का पुराना इंजन मिलता है। हालांकि, ये गाड़ी 21km/l तक का माइलेज निकाल देती है। इंजन को 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है। इसमें ऑटोमैटिक लाइट्स मिल जाती हैं। सेकेंड रो में 3 पैसेंजर की सीटिंग के हिसाब से बड़िया स्पेस मिल जाता है। हालांकि इसके आर्मरेस्ट में कप होल्डर नहीं मिलते हैं।

 

सोशल मीडिया :

 

फेसबुक ग्रुप में जुड़े

 

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

 

ONLINE bulletin dot in में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

* अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव इन भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक यह जरूर पहुंचाएं।

 

ये खबर भी पढ़ें:

भूलकर भी न खाएं हद से ज्यादा बेकिंग सोडा! पड़ जायेंगे लेने के देने | Baking Soda


Back to top button