desi jugaad Video : इससे सस्ता AC कहीं नहीं मिलेगा, जुगाड़ लगाकर शख्स ने टेबल फैन और ईंटों से बना लिया AC…
desi jugaad Video :
desi jugaad Video : नई दिल्ली | [वायरल वीडियो न्यूज बुलेटिन] | ऑनलाइन बुलेटिन : पूरे देश में भीषण गर्मी पड़ रही है। गर्मी से हर इंसान परेशान है। सभी लोग गर्मी से बचने के लिए कुछ न कुछ उपाय कर रहे हैं। कोई अपने खान-पान पर ध्यान दे रहा है तो कोई गर्मी को मात देने के लिए घर में कूलर और AC लगवा रहा है। (desi jugaad Video)
गर्मी से बचने के लिए एक शख्स ने अपने सस्ते जुगाड़ से AC बना दिया है। शख्स के इस AC का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आप भी शख्स के इस वीडियो को देखिए और बताइए कि उसका यह आइडिया आपको कैसा लगा।(desi jugaad Video)
हालांकि AC लगवाना सबके बस की बात नहीं है। लेकिन एक शख्स ने अपने सस्ते जुगाड़ से ट्रेडिशनल AC बना लिया है। जो आपके कमरे को AC की तरह ही कूल-कूल रखेगा। बंदे के इस जुगाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।(desi jugaad Video)
शख्स ने सस्ते जुगाड़ से बना दिया ट्रेडिशनल AC
गर्मी से बचने के लिए इस सस्ते जुगाड़ में शख्स ने टेबल फैन और ईंटों की मदद से इको फ्रेंडली और ट्रेडिशनल AC बनाया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स ने एक टब में कुछ ईंटों को सजाकर रखा है, साथ में उसने ईंटों के चारो तरफ पाइप लगा दिया है। पाइप से पानी ईंटों पर गिर रहा है। इसके बाद शख्स ने ईंटों के पीछे एक टेबल फैन रखा है जो हवा दे रहा है। अब इस तकनीक से पूरे कमरे में ठंडी हवा चल रही है।(desi jugaad Video)
Video को 12 मिलियन व्यूज मिले
वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @adpdeshpande नाम के यूजर ने शेयर किया है। ट्रेडिशनल AC को बनाने वाले शख्स के इस idea को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 12 मिलियन लोगों ने देखा और 1 लाख 73 हजार लोगों ने लाइक किया है। वहीं, वीडियो को देखने के बाद तमाम लोगों ने कमेंट कर इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- 15 किलो का AC. दूसरे ने कहा- वाह! ठंडी-ठंडी हवा वह भी मिट्टी की खुशबू के साथ।(desi jugaad Video)
यहां देखें वीडियो:

View this post on Instagram
🔥 सोशल मीडिया
फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://www.facebook.com/onlinebulletindotin
व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld
ONLINE bulletin dot। n में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.
🔥 अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।








