.

जाने कब से शुरू होगा रोहित शेट्टी का स्टंट शो? इस देश में खतरों का सामना करेंगे सभी खिलाड़ी | Khatron Ke Khiladi 13

Khatron Ke Khiladi 13 : ऑनलाइन बुलेटिन डेस्क | Khatron Ke Khiladi 13 is one such show, which is making a lot of headlines. The 13th season of Rohit Shetty’s famous reality show ‘Khatron Ke Khiladi’ is going to go on air soon. The viewers will watch 14 popular celebrities step out of their comfort zones to conquer their fears.

 

ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन : खतरों के खिलाड़ी 13 एक ऐसा शो है, जो काफी सुर्खियां बटोर रहा है. Rohit Shetty का मशहूर रिएलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ का 13वां सीजन जल्द ही ऑन एयर होने वाला है। इसमें दर्शक 14 लोकप्रिय हस्तियों को अपने डर पर जीत हासिल करने के लिए अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलते देखेंगे।

 

रोहित शेट्टी का शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। दर्शक इस शो में अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट्स को खतरों का आमना सामना करते देखेंगे। यही नहीं, रोहित का यह शो कलर्स के रियलिटी शो टीआरपी लिस्ट में भी हमेशा टॉप पोजीशन पर रहता है। इस बार इस शो की शूटिंग साउथ अफ्रीका के केपटाउन में हो रही है। इस शो से जुड़े सेलेब्स सोशल मीडिया पर आए दिन अपने अनुभव साझा करते रहते हैं। (Khatron Ke Khiladi 13)

 

शालीन के शो ‘बेकाबू’ को कर सकता है रिप्लेस

 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी-13’ 17 जून से टीवी पर प्रसारित होगा। इस शो को दर्शक रात नौ बजे से देख सकेंगे। हालांकि, पहले यह खबर आ रही थी कि यह शो जुलाई से टीवी पर आएगा, लेकिन अब नई रिपोर्ट्स के मुताबिक फैंस को अब ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। बता दें कि अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। (Khatron Ke Khiladi 13)

 

खतरों के खिलाड़ी को नए स्लॉट में शिफ्ट किया जाएगा

 

खबर यह भी आ रही है कि इस शो के आने से शनिवार और रविवार को प्रसारित होने वाले शो ‘बेकाबू’ को रिप्लेस किया जाएगा। शालीन भनोट के इस शो ने अब तक दर्शकों के बीच अच्छी खासी लोकप्रियता बटोरी है। हालांकि, यह भी कहा जा रहा है कि अगर एकता कपूर के इस शो की टीआरपी अच्छी रही तो शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ को नए स्लॉट में शिफ्ट किया जाएगा। अब इस बात की पुष्टि मेकर्स ही कर सकते हैं। (Khatron Ke Khiladi 13)

 

 

? सोशल मीडिया

 

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

Khatron Ke Khiladi 13

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld

 

ONLINE bulletin dot in में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

? अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।

 

ये खबर भी पढ़ें:

कभी बर्बाद नहीं होंगे देश के ये तीन बैंक, अब तो RBI ने भी लगा दी मुहर, देखे लिस्ट | RBI Banks List

 


Back to top button