.

Health Tips : डायबिटीज मैनेजमेंट के लिए करे ये योगासन, ब्लड शुगर होगा कंट्रोल तो आज से ही करें शुरू… Exercises For Diabetes

Health Bulletin: Exercises For Diabetes :

 

Health Bulletin: Exercises For Diabetes : नई दिल्ली | [हेल्थ बुलेटिन] | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन : भारत देश में शुगर पेशेंट (मरीज) दुनियाभर में सबसे ज्यादा हैं। यह बीमारी दीमक की तरह धीरे-धीरे शरीर को खोखला कर देती है। पैन्क्रियाज, हार्ट, किडनी, आंख और नर्वस सिस्टम को खराब कर देती है। इम्यूनिटी वीक होने से तमाम दूसरी बीमारियां शरीर में एंट्री करने लगती हैं। इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह लोगों की बिगड़ती लाइफ स्टाइल और खराब खानपान है। आजकल बाजार में शुगर फ्री ड्रिंक्स और फूड प्रोडक्ट्स की भरमार है।

 

जिसका खामियाजा उसका शरीर ही भुगत रहा है और लोग डायबिटीज के साथ अन्य कई गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। इतना ही नहीं प्री-डायबिटीज की गिनती भी लगभग उतनी ही है और अगर बॉर्डर लाइन क्रॉस हुई तो अगले 10 साल में शुगर पेशेंट्स दोगुने हो जाएंगे। ऐसे में सही खान पान के साथ साथ आपको अपनी फिटनेस को लेकर भी अलर्ट होने की जरूरत है। अगर आप डायबिटीज को कंट्रोल करना चाहते हैं तो अपनी जीवनशैली में इन योगासन को शामिल करें। ये योगासन ने केवल आपका मानसिक संतुलन सही रखेंगे बल्कि आपको डायबिटीज से भी छुटकारा मिलेगा। (Exercises For Diabetes)

 

Paschimottanasana (पश्चिमोत्तानासन):

 

हाई ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए पश्चिमोत्तानासन सबसे बेहतरीन आसान है। पश्चिमोत्तानासन एक संस्कृत नाम है जिसका अर्थ है पश्चिम की ओर खींचने वाली मुद्रा। इसे आगे की ओर बैठना, आगे की ओर झुकना वाली मुद्रा भी कहा जाता है। यह आसन को करने से पेट के सभी रोग दूर होते हैं। यह पेट के सभी अंगों को सक्रिय करता है जिससे इंसुलिन उत्पादित करने वाले पैंक्रियाज पर भी असर पड़ता है। (Exercises For Diabetes)

 

Mandukasana (मंडूकासन):

 

मंडूकासन डायबिटीज को बहुत तेजी से कंट्रोल करता है। मंडूकासन करते समय बॉडी की शेप एक मेंढक के जैसी बन जाती है। इसलिए इसे फ्रॉग आसान भी कहा जाता है। इस आसन की खासियत यह है कि यह सिर्फ डायबिटीज के लिए भी असरदार नहीं है बल्कि इससे पेट की मांसपेशियां मजबूत होती हैं।  साथ ही वजन घटाने में भी आसानी होती है। इस आसन को करने से लिवर, किडनी हेल्दी होती है। (Exercises For Diabetes)

 

shashkasana (शशकासन):

 

शशकासन डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद है। डायबिटीज से राहत देने वाला यह योगासन फेफड़ों की सांस लेने की क्षमता भी बढ़ाता है। इसे करने से तनाव और चिंता दूर होती है साथ ही क्रोध, और चिड़चिड़ापन भी दूर होता है। यह आसान दिल के मरीजों के लिए भी बेहद लाभकारी है। (Exercises For Diabetes)

 

🔥 सोशल मीडिया

 

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

 

https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

Exercises For Diabetes

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

 

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld

 

ONLINE bulletin dot in में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

🔥 अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।

 

ये खबर भी पढ़ें:

kahaanika hindee patrika के दिल्ली अध्याय द्वारा Online कवि सम्मेलन सह जन्म दिन संध्या का किया गया आयोजन…


Back to top button