.

बाढ़, अतिवृष्टि आदि से बचाव हेतु बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित | Newsforum

बिलासपुर |  जिले में आगामी वर्षा ऋतु में बाढ़, अतिवृष्टि आदि से बचाव हेतु जिला स्तर पर जिला कार्यालय बिलासपुर के कक्ष क्रमांक 25 में 1 जून 2021 से बाढ़ नियंत्रण कक्ष कार्य करेगा। जिसका दूरभाष क्रमांक 07752-251000 है। राहत शाखा प्रभारी श्री मनोज केसरिया, डिप्टी कलेक्टर को बाढ़ नियंत्रण कक्ष का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उनका मोबाईल नंबर 94242-28958 है, एवं श्री दुष्यंत कीर्तिमान कोशले, अधीक्षक, भू-अभिलेख शाखा को बाढ़ नियंत्रण कक्ष का प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनका मोबाईल नंबर 97536-46986 है।

 

 


Back to top button