.

मिट्टी के बर्तन में बनाएं खाना, होता है बेहद स्वादिष्ट, इस्तेमाल के समय इन बातों का रखें ध्यान, होते है ये लाभ | Clay Pot Food

Clay Pot Food : ऑनलाइन बुलेटिन डेस्क | Nowadays, due to the trend, people have started using earthen utensils for cooking. In fact, the use of earthen utensils for cooking has been considered very safe. This is because clay pots are porous, which helps in slow and even cooking of food. This not only makes the food tasty, but all the nutrients are also present in abundance in it. Also, cooking in clay pots does not require excessive oil, resulting in less fat content in food.(Clay Pot Food)

 

ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन : Clay Pot Food : आजकल ट्रेंड के चलते लोग खाना बनाने के लिए मिट्टी के बर्तनों का use करने लगे हैं।वास्तव में खाना पकाने के लिए मिट्टी के बर्तनों के इस्तेमाल को बहुत सुरक्षित माना गया है। इसका कारण मिट्टी के बर्तन का झरझरा होना है, जो भोजन को धीमी और समान रूप से पकने में मदद करते हैं। (Clay Pot Food)

 

इससे खाना न सिर्फ स्वादिष्ट बनाता है, बल्कि इसमें सारे पोषक तत्व भी भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। इसके साथ ही मिट्टी के बर्तनों में खाना पकाने के लिए अत्यधिक तेल की आवश्यकता नहीं होती है, जिसके परिणामस्वरूप भोजन में फैट की मात्रा कम होती है। (Clay Pot Food)

 

वैसे तो मिट्टी के बर्तन खाना पकाने के लिए एक आदर्श विकल्प है। लेकिन इसका रखरखाव बहुत सावधानी से करना होता है। वरना कुकिंग के दौरान ही इसके फूटने का खतरा होता है। ऐसे में यदि आप अपने घर में किसी भी रेसिपी को बनाने के लिए मिट्टी के बर्तन का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो यहां बताए गए टिप्स जरूर फॉलो करें। (Clay Pot Food)

 

मिट्टी के बर्तन को पानी में भिगोएं

 

Use करने से पहले बर्तन को हमेशा सीजन करना जरूरी होता है। ऐसा करने से इसमें खाना नहीं चिपकता है। इसके लिए उपयोग करने से पहले बर्तन को कुछ घंटों के लिए पानी में भिगो दें। चूंकि मिट्टी के बर्तन झरझरा होते हैं, इसलिए उसमें लंबे समय तक नमी बनी रहती है, और वह टूटते नहीं है। अब इसे पानी से निकालकर सुखे कपड़े से पोंछकर साफ कर लें। फिर उसमें पानी भरकर 2 मिनट तक धीमी आंच पर रख दें। अब आप इस पानी को फेंक कर बर्तन में खाना पकाना शुरू कर सकते हैं। (Clay Pot Food)

 

भोजन कम आंच पर पकाएं

 

किचन के नॉर्मल बर्तनों की तरह मिट्टी के बर्तन तेज आंच पर पकाने के लिए नहीं बने होते हैं। ऐसा करने से बर्तन के टूटने का डर रहता है, इसलिए इसे हमेशा कम आंच पर ही रखना चाहिए। इसके कारण इसमें खाना धीमे तो पकता है, लेकिन स्वाद कई गुना तक बढ़ जाता है। (Clay Pot Food)

 

लकड़ी या सिलिकॉन करछुल यूज करें

 

मिट्टी के बर्तन में भोजन को उलट-पलट करने के लिए स्टील के चम्मच, करछुल के बजाय लकड़ी या सिलिकॉन से बने करछुल का इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसा करने से मिट्टी का बर्तन डेमेज नहीं होता है। साथ ही मिट्टी के बर्तनों की सतह पर इससे कोई निशान नहीं भी होता है। (Clay Pot Food)

 

ऐसे करें मिट्टी के बर्तन की सफाई

 

मिट्टी के बर्तन दोबारा इस्तेमाल करने के लिए साफ करते वक्त बहुत सावधानी बरतनी पड़ती है, वरना यह सेकंड भर में टूट कर ढेर हो जाता है। ऐसे में इसे साफ करने के लिए मुलायम स्क्रब यूज करें और इससे हल्के हाथों से रगड़े। ( Clay Pot Food)

 

ध्यान रहे जूठन कड़क होने पर जोर से रगड़ने के बजाय उसमें बेकिंग सोडा के साथ पानी को भरकर थोड़ी देर के लिए रख दें। अब इसे साबुन से धोकर अच्छी तरह से साफ कर लें। अब इसे सूती कपड़े से पोंछ लें। अब इसे धूप में थोड़ी देर के लिए सुखने के लिए छोड़ दें। (Clay Pot Food)

 

चुटकी भर डिटर्जेंट से धोयें

 

अगर माटी से बने हुए बर्तनों में चिकनाई लगी है तो गर्म पानी के साथ चुटकी भर डिटर्जेंट से साफ करना मिट्टी के बर्तन धोने का शानदार तरीका है। मिट्टी के बर्तन से चिकनाई हटाने के लिए पानी में एक चुटकी Detergent या Liquid dish soap घोलकर साफ करें। इससे बर्तन बहुत अच्छी तरह से साफ हो जाते हैं व चिकनाई पूरी तरह से निकल जाती है। (Clay Pot Food)

 

 

 

? सोशल मीडिया

 

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

Clay Pot Food

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld

 

ONLINE bulletin dot in में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

? अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।

 

ये खबर भी पढ़ें:

इस तारीख को रायपुर आ रहे है PM मोदी, जानिए क्या है PM के अचानक छत्तीसगढ़ दौरे की वजह | PM Narendra Modi Visit in Chhattisgarh

 

 


Back to top button