.

RSS के दशहरा उत्सव में पहली बार महिला होगी मुख्य अतिथि, संतोष यादव को भेजा निमंत्रण | ऑनलाइन बुलेटिन

नागपुर | [महाराष्ट्र बुलेटिन] | RSS हर साल अशोक विजयादशमी के मौके पर अपने मुख्यालय में कार्यक्रम करता है। संघ ने अपने इतिहास के 92 सालों में पहली बार किसी महिला को कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया है। 5 अक्टूबर को दशहरे के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

 

100 साल पूरे करने जा रहा RSS इन दिनों महिला अधिकारों को लेकर सक्रिय है। नागपुर महानगर के संघचालक राजेश लोया ने कहा कि संघ ने पर्वतारोही और पद्मश्री विजेता संतोष यादव को आमंत्रित किया है। इस आयोजन में मुख्य वक्त के तौर पर सरसंघचालक मोहन भागवत मौजूद रहेंगे।

 

संतोष यादव ने दो बार फतह किया एवरेस्ट

 

दशहरे के मौके पर सरसंघचालक की ओर से दिए गए भाषण को संघ में बहुत अहम माना जाता है। इस मौके पर संघ परिवार के मुखिया देश और समाज के अहम मुद्दों पर अपनी बात रखते हैं। इसे संघ के एजेंडे के तौर पर भी देखा जाता है, जिन पर वह आने वाले सालों में काम करता है।

 

संतोष यादव ऐसी पहली महिला पर्वतारोही हैं, जिन्होंने दो बार माउंट एवरेस्ट फतह किया है। पहली बार वह मई 1992 में माउंट एवरेस्ट की चोटी पर पहुंची थीं। इसके बाद मई 1993 में दूसरी बार उन्होंने एवरेस्ट फतह किया था। संतोष यादव को 1994 में नेशनल एडवेंचर अवार्ड और 2000 में पद्मश्री मिला था।

 

प्रणब मुखर्जी भी पहुंचे थे संघ के कार्यक्रम में, हुई थी तीखी आलोचना

 

बता दें कि बीते कुछ सालों में RSS ने अपने कार्यक्रमों में नोबेल विजेता कैलाश सत्यार्थी और देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को भी आमंत्रित किया था। हालांकि प्रणब मुखर्जी के RSS मुख्यालय जाकर कार्यक्रम में शामिल होने की तीखी आलोचना हुई थी। कांग्रेस और उससे बाहर के लोगों ने भी उनकी निंदा करते हुए कहा था कि यह सेक्युलरिज्म के मूल्यों के खिलाफ है।

 

 

वक्फ बोर्ड के चेयरमैन व AAP विधायक अमानतुल्लाह खान के घर समेत 5 ठिकानों पर रेड, कैश, हथियार बरामद | ऑनलाइन बुलेटिन

 

 


Back to top button