.

Delhi University: Job Bulletin; असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर निकली भर्ती, 26 दिसंबर से पहले करें आवेदन | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन

नई दिल्ली | [जॉब बुलेटिन] | Delhi University: Job Bulletin; दिल्ली यूनिवर्सिटी के कालिंदी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। आवेदन 26 दिसंबर तक या रोजगार समाचार में विज्ञापन के प्रकाशन की तारीख से दो सप्ताह के भीतर प्रस्तुत किए जाने चाहिए।

 

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार colrec.uod.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विज्ञापन 10 दिसंबर को प्रकाशित हुआ था।

 

DU RECRUITMENT 2022: जानें- भर्ती की डिटेल्स

 

असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 142 पद खाली हैं।

 

  • बॉटनी: 9 पद
  • केमिस्ट्री: 11 पद
  • कॉमर्स : 4 पद
  • कंप्यूटर साइंस: 10 पद
  • इकोनॉमिक्स: 11 पद
  • अंग्रेजी: 14 पद
  • जर्नलिज्म  : 6 पद
  • एननायमेंटल साइंस : 3 पद
  • ज्योग्राफी: 13 पद
  • हिंदी: 12 पद
  • इतिहास: 9 पद
  • गणित: 11 पद
  • म्यूजिक: 1 पद
  • फिजिक्स: 7 पद
  • पॉलिटिकल साइंस: 6 पद
  • संस्कृतः 6 पद
  • जूलॉजी: 7 पद

 

शैक्षणिक योग्यता

 

उम्मीदवार ने किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 55% अंकों के साथ मास्टर की डिग्री ली हो। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें।

 

आवेदन फीस

 

आवेदन फीस 500 रुपये है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, विकलांग व्यक्तियों और महिला श्रेणियों में आवेदकों के लिए कोई आवेदन फीस नहीं लिया जाएगा।

 

ऐसे चेक करें नोटिफिकेशन

 

  • स्टेप 1-  सबसे आधिकारिक वेबसाइट kalindicollege.in पर जाएं।
  • स्टेप 2- होम पेज पर अनाउंसमेंट सेक्शन में जाएं।
  • स्टेप 3- ‘ADVERTISEMENT FOR APPOINTMENT TO THE POST OF ASSISTANT PROFESSOR’  लिंक पर क्लिक करें।
  • स्टेप 4-अब आपको नई विंडो में कालिंदी कॉलेज डीयू भर्ती 2022-23 नोटिफिकेशन की पीडीएफ मिलेगी।
  • स्टेप 5-कालिंदी कॉलेज डीयू भर्ती 2022-23 नोटिफिकेशन डाउनलोड करें और इसे अपने भविष्य के संदर्भ के लिए सहेजें।

 

ये भी पढ़ें:

 

बापू नगर निवासी बॉयफ्रेंड को कैरेक्टर पर शक था, इसलिए पहले झगड़ा किया, फिर पत्थर से सिर कुचलकर गर्लफ्रेंड को मार डाला | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन

 


Back to top button