.

बड़ी खुशखबरी! पशुपालकों को सरकार दे रही है 5 लाख रूपए, योजना का लाभ उठाने के लिए करें ये काम, देखें डिटेल | Sarkari Yojana for animal keeper

Sarkari Yojana for animal keeper : नई दिल्ली | [सरकारी योजना] | People are being encouraged by the government to conserve the indigenous cow. Subsidy is being given for rearing indigenous cow. Money is also given for their fodder and water. Not only this, free vaccination is also done in case of any disease. Compensation is also given for livestock loss. In this way, the government is providing financial assistance to the farmers for rearing and protecting indigenous cows.

 

ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन : सरकार की ओर से देसी गाय के संरक्षण के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। देसी गाय को पालने के लिए सब्सिडी (subsidy) दी जा रही है। उनके चारे-पानी के लिए भी पैसा दिया जाता है। इतना ही नहीं कोई बीमारी होने पर नि:शुल्क टीकाकरण भी किया जाता है। पशुधन हानि पर भी मुआवजा दिया जाता है। इस तरह सरकार देसी गाय को पालने और उनका संरक्षण करने के लिए किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। (Sarkari Yojana for animal keeper)

 

क्या है राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार (What is National Gopal Ratna Award) :

 

भारत सरकार की ओर से पशुपालन क्षेत्र में देसी गायों के संरक्षण के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाले पशुपालकों को गोपाल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। यह पुरस्कार राष्ट्रीय गोकुल मिशन (Rashtriya Gokul Mission) के तहत दिया जाता है। इस पुरस्कार का उद्‌देश्य देसी गाय का संरक्षण करने के साथ ही दूध की उत्पादकता को बढ़ाना है। यह पुरस्कार तीन श्रेणियों में प्रदान किया जाता है। इसके तहत प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। इसमें प्रथम पुरस्कार 5 लाख रुपए का होता है, दूसरा पुरस्कार 3 लाख रुपए और तीसरा पुरस्कार 2 लाख रुपए का दिया जाता है। इसके अलावा प्रशस्ति पत्र व प्रमाण-पत्र वितरित किए जाते हैं।

 

किन तीन श्रेणियों में मिलता है पुरस्कार/पुरस्कारों का विवरण :

 

राष्ट्रीय गोकुल मिशन (Rashtriya Gokul Mission) के तहत दुग्ध उत्पादक किसानों, डेयरी सहकारी समितियों अथवा एफपीओ और कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियनों (एआईटी) को प्रोत्साहित करने के जिन तीन श्रेणियों में गोपाल रत्न पुरस्कार दिए जाते हैं वे इस प्रकार से हैं- (Sarkari Yojana for animal keeper)

 

पंजीकृत स्वदेशी गाय/भैंस नस्लों को पालने वाले सर्वश्रेष्ठ डेयरी किसान

सर्वश्रेष्ठ डेयरी सहकारी समिति/दूध उत्पादक कंपनी/डेयरी किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ)

 

सर्वश्रेष्ठ कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियन

 

उपरोक्त ऊपर की दोनों श्रेणियों में पहले स्थान पर आने वाले किसान या एफपीओ को 5 लाख रुपए का पुरस्कार और दूसरे स्थान पर आने वाले को 3 लाख रुपए का पुरस्कार एवं तीसरे स्थान पर आने वाले को 2 लाख रुपए का पुरस्कार प्रदान किया जाता है। वहीं तीसरी श्रेणी यानी सर्वश्रेष्ठ कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियन में नकद पुरस्कार नहीं देकर केवल योग्यता प्रमाण-पत्र और एक स्मृति चिह्न प्रदान किया जाता है। बता दें कि उपरोक्त दी गई प्रत्येक श्रेणी में तीन पुरस्कार दिए जाते हैं। इस प्रकार गोपाल रत्न अवार्ड में कुल 9 पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं।

 

कब तक किया जा सकता है गोपाल रत्न पुरस्कार के लिए आवेदन :

 

यदि आप गोपाल रत्न पुरस्कार के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए आवेदन इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://awards.gov.in या https://lahd.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। गोपाल रत्न पुरस्कार के लिए आवेदन 14 अगस्त 2023 से शुरू हो गए हैं और 15 सितंबर 2023 तक इसके लिए आवेदन किया जा सकता है। (Sarkari Yojana for animal keeper)

 

कब किया जाएगा पुरस्कारों का वितरण :

 

राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार के तहत पुरस्कार विजेताओं के नामों की घोषणा मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री द्वारा 31 अक्टूबर 2023 को सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस पर की जाएगी। यह पुरस्कार वितरण समारोह राष्ट्रीय दुग्ध दिवस, 26 नवंबर 2023 को पशुपालन और डेयरी विभाग द्वारा निर्धारित स्थान पर आयोजित किया जाएगा।

 

राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार से संबंधित अधिक जानकारी के लिए कहां करें संपर्क :

 

राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://awards.gov.in विजिट पर जाकर चयन प्रक्रिया, पात्रता की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने निकटतम पशुपालन विभाग के माध्यम से भी इस पुरस्कार के संबंध में जानकारी हासिल कर सकते हैं। (Sarkari Yojana for animal keeper)

 

 

🔥 सोशल मीडिया

 

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

Sarkari Yojana for animal keeper

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld

 

ONLINE bulletin dot in में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

🔥 अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।

 

ये खबर भी पढ़ें:

आज ही निपटा लें Bank से जुड़े सभी जरुरी काम, कल से लगातार 6 द‍िन बंद रहेंगे बैंक, देखें लिस्ट | Bank Holidays

 


Back to top button