Gujarat student viral result: Viral Report Card: बच्ची अपना रिजल्ट देख हो गई खुशम-खुश, पापा ने नंबर देखे तो माथा ठनक गया, मार्कशीट की फोटो वायरल, मामले की जांच शुरू…

Gujarat student viral result: Viral Report Card:

 

Gujarat student viral result: Viral Report Card: नई दिल्ली | [नेशनल बुलेटिन] | ऑनलाइन बुलेटिन : यह मामला गुजरात के एक प्रायमरी एग्जाम से जुड़ा है। सोशल मीडिया पर रिपोर्ट कार्ड की एक फोटो वायरल हो रही है। दरअसल, जहां चौथी कक्षा की छात्रा को गुजराती भाषा में 200 में से 211 नंबर और गणित में 200 में से 212 अंक दिए गए थे।

 

Gujarat student viral result: Viral Report Card: सोशल मीडिया पर प्राइमरी क्लास की एक स्टूडेंट के रिजल्ट की फोटो तेजी से वायरल हो रही है। दरअसल ये मामला गुजरात में परीक्षा परिणाम से जुड़ी एक बड़ी गलती की तरफ इशारा करता है, जिसमें छात्रा ने कुल अंक से अधिक अंक प्राप्त किए गए हैं। ये मामला गुजरात के दाहोद जिले में प्राथमिक विद्यालय का है।

 

पूरा मामला क्या है

Gujarat student viral result: Viral Report Card: रिपोर्ट्स के अनुसार, चौथी कक्षा की छात्रा वंशीबेन मनीषभाई को अपना रिजल्ट मिला, तो वो बेहद खुश हो गई। बाद में बच्ची ने अपने परिवार को रिजल्ट दिखाया, तो वो छात्रा को दो विषयों में मिले अंक देखकर हैरान रह गए। दरअसल छात्रा को गुजराती भाषा में 200 में से 211 नंबर और गणित में 200 में से 212 अंक दिए गए थे।

 

Gujarat student viral result: Viral Report Card: हालांकि बाकी तीन विषयों पर्यावरण, हिंदी और अंग्रेजी में दिए गए अंक सामान्य थे। लेकिन दो सब्जेक्ट को लेकर परीक्षा परिणाम में की गई इस अहम गलती ने विवाद खड़ा कर दिया और लोग गुजरात में शिक्षा प्रणाली से जुड़ी लापरवाही को लेकर सवाल करने लगे। इस गड़बड़ी को लेकर छात्रा के पेरेंट्स स्कूल गए। स्कूल स्टाफ ने उन्हें दोबारा रिजल्ट बनाने की बात कही।

 

गलती ऐसे हुई

Gujarat student viral result: Viral Report Card: बाद में पता चला कि प्राइमरी क्लास के रिजल्ट कंपाइल करने के दौरान ये गलती हुई थी। इसके बाद, एक संशोधित परीक्षा परिणाम जारी किया गया, जिसमें गुजराती में 200 में से 191 और गणित में 200 में से 190 नंबर दिए गए। बाकी विषयों के नंबर पहले की तरह ही थे। हालांकि तब तक गलत नंबर दिए गए रिजल्ट की तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो चुकी थी।

 

शुरू हुई मामले की जांच

Gujarat student viral result: Viral Report Card: मामले के तूल पकड़ने पर इसके जवाब में, जिला शिक्षा अधिकारियों ने कहा कि रिजल्ट संबंधी गलती का कारण पता करने करने और भविष्य में इसी तरह की घटनाओं को रोकने के लिए एक जांच शुरू की गई है।

 

? सोशल मीडिया

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld

 

ONLINE bulletin dot। n में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

? अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।


Back to top button